फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Head shot

प्रधानाध्यापक को गोली मारी

Mon, 01 Aug 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 01 Aug 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Head shot
निशानेबाजी
सहारनपुर के नानौता में बदमाशों ने रविवार की रात देवबंद रोड स्थित केशवपुरम में घर के बाहर खड़े प्रधानाध्यापक को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से शिक्षक गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन


वारदात के बाद बदमाश देवबंद रोड से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल कर दिया गया।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ और थाना प्रभारी पहुंचे और बदमाशों की तलाश में कांबिंग शुरू कर दी। उधर, क्षेत्र में दहशत का माहौल है। नानौता के उमाही राजपूत निवासी जबर सिंह उपाध्याय पुत्र राम प्रसाद उपाध्याय काशीपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे देवबंद रोड स्थित केशवपुरम में रहते हैं। रविवार की रात करीब आठ बजे वे अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उन पर फायर कर दिया। पेट में गोली लगने से वे वही गिर पड़े।

गोली की आवाज सुनकर लोग उधर की ओर दौड़े तो बदमाश देवबंद की ओर फरार हो गए। घायल को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वारदात के बाद इलाके में दहशत है। 


सूचना पर सीओ जगदीश चंद्र और थाना प्रभारी अवनीश यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों से जानकारी के बाद फोर्स क्षेत्र में कांबिंग में जुट गई। सीओ ने बताया कि अब तक वारदात के पीछे कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। गोली पेट में गुर्दे के पास लगी है। बदमाशों की धरपकड़ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed