{"_id":"58027f8e4f1c1b210328ecd7","slug":"handle","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद पुलिस के हत्थे चढ़े तीन लुटेरे, कब्जे से लूटी बाइक और नगदी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवबंद पुलिस के हत्थे चढ़े तीन लुटेरे, कब्जे से लूटी बाइक और नगदी बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 16 Oct 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में लूट के आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद में कोतवाली पुलिस ने फाइनेंसकर्मी और होमगार्ड के साथ हुई लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई बाइक और नगदी बरामद की है।
शनिवार को कोतवाल आरएन सिंह यादव ने बताया कि पुलिस ने भायला रोड पर चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोगों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन, वह पुलिस को देखकर भागने लगे। कुछ दूरी पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। आरएन सिंह के मुताबिक दबोचे गए ग्राम तिस्सा थाना भोपा मुजफ्फरनगर निवासी इकलाख, खेड़ामुगल गांव निवासी रविंद्र कुमार और दुगचाड़ा गांव निवासी रवि उर्फ धर्मपाल ने पूछताछ में खुलासा किया कि 14 सितंबर को उन्होंने खेड़ामुगल क्षेत्र में सहारनपुर के फाइनेंसकर्मी सुधीर कुमार से 60 हजार रुपये की लूट की थी। जबकि दो अक्तूबर को झबीरन चिराऊं मार्ग पर घर लौट रहे कोतवाली के होमगार्ड परमवीर से उन्होंने बाइक लूटी थी। पुलिस ने तीनों लुटेरों के पास से फाइनेंसकर्मी से लूटी गई रकम में से 9 हजार रुपये और होमगार्ड से लूटी गई बाइक बरामद की है।
इतना ही नहीं उनके कब्जे से एक तमंचा 12 बोर व दो कारतूस भी मिले हैं। कोतवाल ने बताया कि लुटेरों ने देवबंद क्षेत्र में छह बाइकें चोरी करना भी स्वीकार किया है। जबकि, दो घटनाओं को उन्होंने नागल थानाक्षेत्र में अंजाम दिया है। रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया है।