{"_id":"57fa9c2c4f1c1b665228e691","slug":"half-crore-seized-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांग के ठेके में छापा मारा, डेढ़ करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भांग के ठेके में छापा मारा, डेढ़ करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 10 Oct 2016 03:56 PM IST
विज्ञापन
drugs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना पुलिस ने रविवार की शाम कस्बे में स्थित भांग ठेके की दुकान पर छापेमारी कर डोडा पोस्त और अन्य प्रतिबंधित नशीलें पदार्थ बरामद किए हैं।
डोडो की कीमत एक करोड़ रुपए से डेढ़ करोड़ के बीच आंकी जा रही है। मौके से पुलिस ने दो युवक भी हिरासत में लिए हैं। पुलिस बरामद हुई नशीली पदार्थो की गणना और इसके यहां तक पहुंचने के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।
रविवार की देर शाम एसएसपी मनोज तिवारी को गागलहेड़ी में सरकारी भांग की दुुकान पर नशीली पदार्थों की बिक्री शिकायत मिली। अपने स्तर पर जांच कराने के बाद उन्होंने एएसपी सुनीति को छापेमारी का निर्देश दिया।
विज्ञापन
एएसपी के नेतृत्व में हुई छापेमारी में बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त और अन्य प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की बिक्री मिली। जांच में यहां से नशीली पदार्थों की बड़ी खेप बरामद हुई।
पकड़े गए नशीले पदार्थों की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस इसके लाए जाने और इसमें शामिल अन्य लोगों से जुड़ी जानकारी एकत्र करने में जुटी है।
एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि बिना लाइसेंस बिक रहे प्रतिबंधित सामान की गणना की जा रही। उसके बाद ही पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।