{"_id":"5723aecb4f1c1b807aa91b94","slug":"goa-haryana-and-two-cede-its-branded-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा, हरियाणा मार्का की शराब समेत दो दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवा, हरियाणा मार्का की शराब समेत दो दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर की नगर कोतवाली पुलिस ने गोवा मार्का की दो पेटी तस्करी की शराब सहित एक को गिरफ्तार किया। वही थाना सरसावा क्षेत्र से आबकारी ने भी स्कॉर्पियो में शराब के भारी जखीरे सहित एक तस्कर को दबोच लिया।
जबकि उसका साथी फरार होने में सफल रहा। नगर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि महाराज सिंह कालेज के पास से दो पेटी शराब सहित थाना मंडी के धोबीघाट की आजाद कालोनी के ताबिर पुत्र मौ. शफाक को पकड़ा गया।
शराब गोवा से तस्करी कर यहां लाई गई थी और तस्कर उसे सप्लाई करने की फिराक में थे। वहीं, थाना सरसावा क्षेत्र में अंबाला रोड पर सूआंखेड़ी तिराहे पर नकुड़ क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार ने भी टीम के साथ घेराबंदी कर जब शराब तस्करों की स्कॉर्पियो गाड़ी रुकवाई तो एक तस्कर गाड़ी से कूदकर फरार हो गया।
विज्ञापन
जबकि दूसरे को टीम ने घेराबंदी कर धर दबोचा। स्कॉर्पियो की तलाशी में आबकारी टीम को 65 पेटी देसी रसीला मार्का शराब बरामद हुई जो हरियाणा से तस्करी कर लाई गई थी।