{"_id":"58cc347e4f1c1b2d5a32ad19","slug":"for-the-sake-of-love-the-vicious-being","type":"story","status":"publish","title_hn":"इश्क की खातिर, बन रहे शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इश्क की खातिर, बन रहे शातिर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 18 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इश्क का जुनून इस कदर दिमाग पर हावी होता जा रहा है कि सोचने समझने की क्षमता भी खत्म कर रहा है। इश्क की खातिर खून करने से भी पीछे नहीं हट रहे कुछ सिरफिरे। हाल में ही ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकीं हैं जिनमें इश्क में पागल होकर हत्या कर दी गईं।
ग्राम बिहारीगढ़ में युवक द्वारा युवती की गोली मारने के बाद खुद भी गोली मारकर मौत को गले लगाने की घटना दिल दहला देने वाली है। सिरफिरा युवक इश्क में इस कदर अंधा हो गया कि उसने न तो अपने परिवार के बारे में सोचा और न ही युवती के सुसराल एवं परिवार के बारे में ही सोचा।
उसकी ससुराल में जाकर ही गोली मार दी और खुद भी गोली मार दी। यह पहली घटना नहीं है जब किसी सिरफिरे ने प्रेमिका के ससुराल में जाकर प्रेमिका की हत्या कर दी है। कुछ समय पूर्व सहारनपुर के खलासी लाइन के ही एक युवक ने खुर्जा जाकर अपनेे प्रेमिका को गोली मार दी थी।
विज्ञापन
कुछ दिनों के अंतराल में ही बिहारीगढ़ क्षेत्र में यह चौथी घटना है। 25 फरवरी को भी ग्राम भोजपुर में एक तरफा प्यार में युवक ने युवती के पिता की इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी क्योंकि उसने बेटी की शादी कहीं और तय कर दी थी।
उससे पूर्व बेहट के ग्राम मिर्जापुर में एक युवक आदिल की उसकी होने वाली दुल्हन ने ही अपने प्रेमी से हत्या करा दी। उत्तराखंड की इस युवती ने अपने घर पर प्रेमी के साथ षड्यंत्र रचा। युवती अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी, इसलिए मंगेतर को रास्ते से हटा दिया।
इसके अलावा ग्राम सूबरी मेहराब में जनता इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र की इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि वह अपने स्कूल की ही एक छात्रा से इश्क करता था। जबकि उस छात्रा से एक अन्य युवक भी इश्क करता था। उस युवक को छात्र का छात्रा के साथ इश्क करना पसंद नहीं था। जिस कारण उसने बहाने से बुलाकर उसकी हत्या कर दी और गागलहेड़ी के जंगल में फेंक कर उसे जलाने का भी प्रयास किया।
अपराध करने वाले प्यार नहीं कर सकते
शहर के मनोचिकित्सक अमरजीत पोपली का कहना है कि हत्या करना या किसी तरह से दूसरे को परेशान करने वाला कभी भी सच्चा प्यार नहीं कर सकता। ऐसे लोग पारिवारिक संस्कारों, शिक्षा से दूर होते हैं, गैर जिम्मेदार एवं आवारा होते हैं। फिल्मों एवं किस्से कहानियों से प्रेरित होते हैं। इसके लिए उनके माता पिता भी जिम्मेदार होते हैं जिन्हें यह भी नहीं पता होता कि उनका बच्चा किस राह पर जा रहा है। इनमें से अधिकांश नशे के आदी होते हैं।
पुलिस घटनाओं को रोकने का पूरा प्रयास करती है
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार का कहना है कि पुलिस घटनाओं को रोकने का पूरा प्रयास करती है। दो दिन पूर्व बिहारीगढ़ में हुई घटना को पुलिस ने रोकने का पूरा प्रयास किया। यहां तक कि शादी के समय जब तमंचा लेकर पहुंचा था तो पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया था।