{"_id":"5aa035fd4f1c1b4f588bc5f9","slug":"five-men-arrested-in-the-case-of-throwing-human-mantra","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूते मारकर मानवमूत्र फेंकने के मामले में पांच दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जूते मारकर मानवमूत्र फेंकने के मामले में पांच दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
पकडे़े गए आराोपी आैर एसपी सिटी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में एक महिला से अनैतिक संबंधों को लेकर इंदिरा कैंप कॉलोनी में एक युवक को जूते मारने, मानव मूत्र पिलाए जाने एवं बिरादरी से बेदखल किए जाने के फरमान जारी करने वाली पंचायत में शामिल पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा कैंप कालोनी में चार दिन पूर्व हुई एक पंचायत में एक महिला से अनैतिक संबंध बनाने के आरोप में सूरज नाम के युवक के साथ मारपीट की गई और पंचायत कर भीड़ के सामने ही युवक को जूते लगाए जाने, मानव मूत्र पिलाए जाने और बिरादरी से बेदखल किए जाने का फरमान सुनाया गया।
फरमान के बाद युवक को जूते मारे गए और उसे मूत्र पिलाने का प्रयास किया गया। इस घटना से क्षुब्ध होकर सूरज ने रात में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
घटना के मामले में सूरज की मां सरोज पत्नी मिस्सा उर्फ महेश निवासी राकेश टॉकीज के निकट इंद्रा कैंप कालोनी ने पंचायत में शामिल अशोक प्रधान, कमल, भारत एवं अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
बुधवार को सुबह पुलिस को सूचना मिली कि पंचायत में शामिल कुछ आरोपी जोगियान पुल पर हैं और कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस जोगियान पुल पर पहुंची और घेराबंदी कर पांच लोगों को दबोच लिया।
नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पंचायत में शामिल पांच लोगों को पुलिस ने जोगियान पुल से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अशोक प्रधान, कमल, भरत, दर्शन लाल तथा राजेश निवासी इंद्रा कैंप कालोनी बताया है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह पंचायत में मौजूद थे। जबकि एक महिला ने सूरज को मानव मूत्र पिलाने का प्रयास किया था। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
एक महिला भी हिरासत में
सहारनपुर। पंचायत में सूरज को मारने और उस पर मानव मूत्र फेंकने में शामिल एक महिला को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। अभी महिला से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना में एक और महिला के शामिल होने की चर्चा हैं। पुलिस दूसरी महिला की भी तलाश कर रही है।