{"_id":"577aaaf64f1c1b090c7fa897","slug":"five-injured-in-bloody-clashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूनी संघर्ष में पांच घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खूनी संघर्ष में पांच घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Manki scene after the stoning.
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद के मानकी गांव में रंजिश को लेकर सोमवार को एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हो गई। इस दौरान एक महिला और दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए।
जानकारी मिलते ही फोर्स के साथ गांव में पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बमुश्किल स्थिति को संभाला। इस दौरान छह लोगों को हिरासत में लेते हुए घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
मानकी गांव निवासी नईम का करीब तीन माह पूर्व पड़ोस में रहने वाले शमीम के साथ झगड़ा हो गया था। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में शमीम समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कुछ दिन पहले ही उक्त लोग जमानत पर छूटकर आए हैं। नईम के मुताबिक इसी को लेकर शमीम उससे रंजिश रखने लगा।
रोप है कि मंगलवार को बदला लेने के लिए शमीम ने अपने साथियों के साथ उसके घर पर पथराव करना शुरू कर दिया, जिसमें आकिल, नईम, गुलशीन, सुहैल और दो बच्चे घायल हो गए।
आरोप है कि उक्त लोगों ने जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर फायर भी किए। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। जानकारी मिलते ही कोतवाल विजय प्रकाश फोर्स लेकर मानकी पहुंचे तथा स्थिति को संभाला।
उन्होंने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।