फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   FIR to be registered, including three former CMO

पूर्व सीएमओ समेत तीन पर दर्ज होगी एफआईआर

Sat, 04 Mar 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 04 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
FIR to be registered, including three former CMO
जांच करती पुल‌िस
सहारनपुर में स्वास्थ्य विभाग में गाड़ियों के टेंडर में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। प्रकरण की जांच में पूर्व सीएमओ समेत तीन लोग दोषी पाए गए। शासन ने सभी आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम जनपद के समस्त ब्लॉकों में पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उपचार देती है। इसके लिए हर ब्लॉक की टीम को एक गाड़ी उपलब्ध करायी जाती है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गाड़ियों के इस टेंडर में लंबे समय से भारी अनियमितताएं चली आ रही है। पिछले दिनों इन गाड़ियों का टेंडर जिलाधिकारी से बिना अनुमोदन लिए कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद प्रकरण की जांच की गई तो बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जांच में उजागर हुआ कि कागजों में गाड़ियों के फर्जी नंबर दिखाए गए हैं। कागजों में जिन वाहनों के नंबर दर्शाए गए, जांच में वे बाइकों और ट्रकों के नंबर निकले। 

मुख्य विकास अधिकारी की टीम द्वारा की गई इस फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई। शासन ने फर्जीवाड़े में आरोपी विभाग के पूर्व सीएमओ डा. सईद मोहम्मद, खालिद, विक्रम पुंडीर और मैसर्स यदुवंशी एंटरप्राइजेज के विरुद्घ एफआइआर के आदेश दिए हैं।


विभाग में इस बड़े फर्जीवाड़े के उजागर होने और शासन की कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग में हुए इस फर्जीवाड़े के उजागर होने के बाद विभाग से संबंधित रिकॉर्ड गायब कर दिया गया है। सूत्रों की मानें तो मामले में शासन की ओर से जांच बैठा दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed