फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmer returning from farm shot dead

खेत से लौटते किसान की गोली मारकर हत्या

Sun, 30 Apr 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 30 Apr 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Farmer returning from farm shot dead
shot dead
सहारनपुर के देवबंद में गुनारसा गांव में बदमाशों ने खेत से लान (गेहूं) कटवाकर घर लौट रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक किसान देहरादून में प्रॉपर्टी का काम भी करता था।
विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि प्रॉपर्टी विवाद में किसान की हत्या की गई है। पुलिस जांच में जुट गई है। गुनारसा गांव निवासी कालूराम का बेटा नितिन उर्फ कमल (45) शनिवार को खेत में गेहूं कटवा रहा था।
विज्ञापन


रात्रि करीब 7.45 बजे वह ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं लदवाकर उसके पीछे-पीछे बाइक से घर जा रहा था। जब वह गांव के समीप पहुंचा तो अचानक बदमाशों ने पीछे से उसे गोली मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर में गोली लगने से नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच ट्रैक्टर ट्राली पर सवार मृतक के भांजे अभिनव ने जब मामा को पीछे आते नहीं देखा तो ट्रैक्टर रुकवा कर वह उसे देखने गया तो उसने नितिन को खून से लथपथ सड़क किनारे पड़े देखा।

तुरंत ही उसने फोन कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे उठाकर सरकारी अस्पताल लेकर आए। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर सीओ नरेंद्र सिंह राणा, कोतवाल चमन सिंह चावड़ा भी मौके पर पहुंच गए और जांच की। सीओ राणा का कहना है कि पूछताछ में परिजन किसी भी प्रकार की रंजिश होने से इंकार कर रहे हैं।


साथ ही यह भी पता चला कि मृतक देहरादून में प्रॉपर्टी का काम करता था। पुलिस ने सभी बिंदूओं पर जांच शुरु कर दी है। कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि परिजनों के कहने पर शव को रात में सीएचसी में ही रखा गया है सुबह उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed