फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Family remained asleep, millions of recycled materials

परिजन सोते रह गए, लाखों का माल साफ

Sat, 04 Mar 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 04 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Family remained asleep, millions of recycled materials
चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के तीतरों के गांव कलसी के दो घरों में बृहस्पतिवार देर रात परिजन सोते रह गए और चोर घरों को खंगालते हुए नगदी, आभूषण समेत लाखों का सामान लेकर चंपत हो गए। सुबह आंख खुलने पर घटना का पता चला। पुलिस ने छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


गांव कलसी निवासी बलेश कुमार के यहां देर रात परिवार के लोग सोए हुए थे। रात में ही चोर सीढ़ी लगाकर घर में घुस गए। चोरों ने घर के कमरों के ताले तोड़कर उन्हें खंगाल डाला।
विज्ञापन


कमरों में रखी अलमारी और बक्से के ताले तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये के आभूषण और नगदी चोरी कर ली। लगभग एक लाख की नगदी, 10 तोले सोना और करीब एक किलो चांदी के आभूषण चोरी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने बलेश के भाई चरण सिंह के मकान पर सीढ़ी लगाई और घर में घुस गए। चरण सिंह एवं उसका परिवार एक कमरे में सो रहा था। चोरों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़ कर उसमें रखी अलमारी और बक्से को खंगाला।

उसमें रखे 14 तोले सोने के आभूषण, एक किलो चांदी एवं 11 हजार रुपये नगदी चुरा ले गए। सुबह जब दोनों परिवार के लोग उठे तो उन्होंने ताले टूटे देखे। कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था। नगदी आैर आभूषण गायब थे। 


घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और चोरों की तलाश की। लेकिन चोरों का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने चोरों को जंगल में भी तलाश किया। लेकिन न सामान मिला और न ही चोर। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed