फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fair young man beaten to death

मेले में युवक को पीटा, मौत

Mon, 18 Apr 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 18 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Fair young man beaten to death
Kin cry at death - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बिहारीगढ़ के गांव मनोहरपुर में लगे मेले में शनिवार की देर शाम एक दुकानदार के रिश्तेदार और ग्राहक में चाट में नमक तेज होने को लेकर जमकर मारपीट हुई। इसमें गंभीर रुप से चोटिल हुए रिश्तेदार की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ग्राहक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया। 
विज्ञापन


बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर में मंशा देवी का मेला चल रहा है। इस मेले में किशनगढ़ निवासी मोहन शर्मा ने चाट की दुकान लगा रही है। सहयोग के लिए उसका साला छुटमलपुर निवासी अंकित शर्मा (22) भी आया हुआ था।
विज्ञापन


शनिवार की शाम छह बजे दुकान पर चाट खाने के लिए बिहारीगढ़ निवासी आनंद सिंह पुत्र सोमपाल वहां पहुंचा। आरोप है कि चाट में नमक तेज होने के बाद रुपये देने के विवाद में उसकी अंकित से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते में दोनों में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि आनंद ने अंकित की लात घूंसों से बुरी तरह पिटाई की। छाती और गुप्तांगों पर गंभीर चोट आने से वह बेसुध होकर गिर पड़ा। इसके बाद आनंद मौके से भाग खड़ा हुआ। मोहन आनन फानन में अंकित को लेकर छुटमलपुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचा।

जहां से जवाब देने पर यहीं दूसरे अस्पताल में दिखाया गया। यहां से भी मना किए जाने पर परिजन उसे लेकर सहारनपुर की तरफ दौड़े लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर जिला अस्पताल भिजवाया। जीजा मोहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आनंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि आनंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है। 

अंकित छह बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता की दस साल पहले मौत हो गई थी। सभी बहनों की शादी हो चुकी हैं। उसका भी रिश्ता हो चुका था और एक माह बाद ही शादी थी। जिस बेटे के सिर सेहरा सजता, उसकी अर्थी देख कर बूढ़ी मां बेहोश हुई जा रही थी। 


छुटमलपुर। नगर की महाराणा प्रताप कालोनी की गली नंबर तीन में अंकित अपनी मां के साथ किराए पर रहता था। वह फैक्ट्री में नौकरी करता था। हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के कारण मोहल्ले में सभी का चेहता भी था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed