{"_id":"586a990e4f1c1b0052158b2f","slug":"extracted-4-35-million-in-the-bank-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में धोखाधड़ी कर निकाले 4.35 लाख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में धोखाधड़ी कर निकाले 4.35 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
हस्ताक्षर कर निकाले रुपये।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गंगोह में एक बैंक कर्मचारी द्वारा ग्राहक के खाते में 4.35 लाख रुपये जमा करा कर और फिर निकालने का मामला प्रकाश में आया है। मालूमात करने पर ग्राहक के साथ अभद्रता और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव खेरसाल निवासी मांगेराम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सोमवार करीब 11 बजे गांव महंगी स्थित एक बैंक शाखा में कार्यरत कर्मचारी उसके घर आया।
कर्मचारी ने उसे बताया कि इस समय बैंक में लोन में छूट के लिए स्कीम आई हुई है। तुम अपनी बैंक की पासबुक लेकर बैंक आ जाना, हम तुम्हारे लोन में छूट करा देंगे। वह 12 बजे पासबुक लेकर बैंक पहुंच गया।
कर्मचारी ने उससे पासबुक ले ली। आरोप है कि कर्मचारी ने केवल एंट्री कर पासबुक उसके हवाले कर दी और उसे घर वापस जाने के लिए कहा। पासबुक में हुई एंट्री देखकर वह दंग रह गया।
विज्ञापन
उसमें 31 दिसंबर 2016 को 4 लाख 35 हजार रुपये जमा होने और दो जनवरी 2017 को यह रकम वापस निकाले जाने की एंट्री थी। इस बारे पूछताछ किए जाने पर कर्मचारी ने उससे चुपचाप वहां चले जाने को कहा।
विरोध करने पर अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया और उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। यहीं नहीं, उसे बैंक से धक्के देकर बाहर निकाल दिया गया। पीड़ित ने संबंधित तीतरो कोतवाली में तहरीर देते हुए मामले की जांच करने एवं आरोपी बैंक कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।