फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   External did not go away, but lost eight millions

विदेश तो गया नही पर आठ लाख जरूर गंवा दिए

Fri, 14 Apr 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 14 Apr 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
External did not go away, but lost eight millions
पैसा - फोटो : Today City
सहारनपुर के गंगोह में विदेश भेजने के नाम पर चार लोगों से नकली वीजा और अन्य फर्जी कागजात थमाकर आठ लाख रुपये की ठगी कर ली गई। बृहस्पतिवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने पर जांच के दौरान वीजा और कागजात फर्जी पाए जाने पर पीड़ितों को ठगी का पता चला।
विज्ञापन


उधर, आरोपी परिवार सहित फरार हो गया है। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर के मोहल्ला इलाहीबख़्श निवासी शहजाद, रियासत, अकबर और मानकमऊ निवासी नोमान ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया
विज्ञापन


कि आठ माह पूर्व मोहल्ला सैय्यदान निवासी एक व्यक्ति ने उन्हें दुबई भेजने की बात कहते हुए दो लाख रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से आठ लाख रुपये वसूले थे। इसके बाद आठ माह तक आरोपी ने उन्हें दुबई नही भेजा और ना ही उनके पैसे लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 काफी तकाजा करने पर 10 अप्रैल को आरोपी ने उन्हें दुबई का वीजा, टिकट और अन्य संबंधित कागजात देते हुए बताया कि 12 अप्रैल सुबह साढे़ तीन बजे तुम्हारी दुबई की फ्लाइट है। उसके कहे अनुसार वह तय समय पर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए। वहां जांच के दौरान एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि उनका वीजा फर्जी हैं। 


यह सुनकर उनके पैरों तले से जमीन सरक गई। उन्होंने अधिकारियों को अपने साथ हुई ठगी के बारे में बताया। इसके बाद उनकी आईडी और अन्य जानकारी लेकर अधिकारियों ने उन्हें छोड़ दिया। वह वापस लौटकर आरोपी के घर गए परंतु आरोपी परिवार सहित फरार हो चुका था। पीड़ित व्यक्तियों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed