फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eight people were arrested, including three women

तीन महिलाओं समेत आठ लोग किए गिरफ्तार

Sat, 29 Oct 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 29 Oct 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Eight people were arrested, including three women
भ्रूण लिंग परीक्षण के मामले में पकडे़ गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरियाणा के पंचकुला से आई स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने भ्रूण लिंग परीक्षण रैकेट के तीन महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। टीम ने आठ को गिरफ्तार भी कर लिया है। जबकि एक कथित डॉक्टर फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

     
  बृहस्पतिवार को हरियाणा के पंचकुला से आई स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस की टीम ने शहर के चर्च कंपाउंड स्थित मकान में छापा मारकर वहां हो रहे भ्रूण लिंग परीक्षण का खुलासा किया। हरियाणा टीम की यह प्रक्रिया रात लगभग 11 बजे तक चलती रही।
विज्ञापन


उसके बाद टीम का नेतृत्व कर रहीं पंचकुला की डिप्टी सीएमओ डॉक्टर सरोज ने तीन महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ थाना जनकपुरी में एफआईआर दर्ज कराई। टीम ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम द्वारा सहारनपुर में गिरफ्तार किए गए लोगों में मुकेश निवासी जनता रोड ग्राम चकरहेटी, रवि कुमार निवासी ग्राम वजीरपुरा थाना गंगोह, सचिन निवासी ग्राम जुखेड़ी, थाना गंगोह, प्रदीप कुमार निवासी ग्राम भांकला, रामपुर मनिहारन, पुरुषोत्तम कुमार, निवासी अंधेरी, तहसील नारायण, अंबाला, सीमा पत्नी राजीव निवासी चर्च कंपाउंड सहारनपुर, सविता पत्नी रजनीश, निवासी अंबेहटा पीर, नकुड़ तथा ऊषा पत्नी दर्शनलाल निवासी नवीन नगर, सहारनपुर शामिल हैं।

इनमें प्रदीप एवं पुरुषोत्तम झोलाछाप चिकित्सक बताए जा रहे हैं। जबकि एक कथित चिकित्सक राजेश फरार होने में कामयाब हो गया। थाना जनकपुरी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि हरियाणा से आई टीम ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।      

सीमा केे मकान में किया जा रहा था घिनौना कृत्य      
जब हरियाणा की टीम ने छापा मार कार्रवाई की थी उस समय चर्च कंपाउंड स्थित सीमा नाम की महिला के मकान में भ्रूण लिंग परीक्षण किया जा रहा था। 

बड़ा रैकेट है भ्रूण लिंग परीक्षण का  
भ्रूण लिंग परीक्षण का रैकेट बड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिस महिला को कस्टमर बनाकर भेजा था, उसे हरियाणा में दो लोगों ने अपने दो अन्य साथियों के पास बार्डर के समीप भेजा।

बार्डर के पास दो नए व्यक्ति मिले, जिन्होंने महिला से कांटेक्ट किया और वहां से दो लोगों का पता सहारनपुर के दो लोगों से जाकर मिलने के लिए कहा गया। महिला सहारनपुर पहुंची और दो लोगों से मिली। इन लोगों ने उस महिला को गंगोह पुल के नीचे खड़ी दो महिलाओं से मिलने के लिए कहा। महिला गंगोह पुल के नीचे पहुंची तो दो महिलाएं मिलीं।

दोनों महिलाएं उस महिला को लेकर चर्च कंपाउंड में पहुंच गईं। जहां उसका भ्रूण लिंग परीक्षण कराया। हरियाणा से सहारनपुर तक महिला को चार अलग-अलग टीमों के पास भेजा गया। जिससे किसी प्रकार का कोई संदेह न रहे। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कुरुक्षेत्र के पिहोहा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। 


हरियाणा में भी कराई गई एफआईआर 
हरियाणा के पंचकुला से आई टीम ने कुछ लोगों के खिलाफ कुरुक्षेत्र के थाना पिहोहा में भी एफआईआर दर्ज कराई है।          बताया जा रहा है कि हरियाणा से ही पुलिस द्वारा बनाए गए  ग्राहक को भेजा गया था। जिन लोगों ने वहां से यहां के लिए रेफर किया था ऐसे आधा दर्जन लोगों के खिलाफ पिहोहा में एफआईआर दर्ज कराई गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed