फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Drug to drink a half lakh looted

नशीला पदार्थ पिला कर डेढ़ लाख रुपये लूटे

Thu, 14 Jul 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 14 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Drug to drink a half lakh looted
crime
सहारनपुर में बेहट के मरवा गांव के एक आम कारोबारी ने क्षेत्र के ही दो लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसे दिल्ली में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर 1.4 लाख रुपये लूट लिए और उसे बेहोशी की हालत में ट्रेन में बैठा दिया।
विज्ञापन

 

पीड़ित ने बेहट कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव मरवा निवासी हाजी अब्दुलर्रहमान आम कारोबारी है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह बीते रविवार को आम लेकर दिल्ली मंडी गया था।

विज्ञापन

 

उसके साथ दबकोरा और साढ़ौली कदीम निवासी दो लोग भी उसी के साथ गए थे। वहां उसने आम बेचकर एक लाख रुपये लिए। चार हजार रुपये उसके पास पहले से ही थे।
 

आरोप है कि उक्त लोगों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने के बाद 1.4 लाख रुपये लूट लिए और नशे की हालत में उसे वाया शामली होकर आने वाली ट्रेन में बैठा दिया। शामली आने पर उसे होश आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित आरोपियों को नामजद करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी अभिषेक सिरोही ने बताया कि घटना दिल्ली की है, फिर भी वे जांच कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed