फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dowry by making the trader's family hostage

व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर डकैती

Wed, 26 Jul 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर Updated Wed, 26 Jul 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
Dowry by making the trader's family hostage
छुटमलपुर के फतेहपुर में डकैती के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर भादो में सोमवार रात हथियारबंद आठ-दस नकाबपोश बदमाशों ने चाय और टायर पंचर बनाने की दुकान करने वाले व्यापारी के घर धावा बोल परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर नगदी सहित छह लाख के जेवर लूट ले गए।
विज्ञापन


किसी तरह बाहर आए परिजनों ने पुलिस को खबर की। हैरत की बात यह है कि सूचना देने के बाद पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में पौना घंटा लग गया, जबकि वारदात वाली जगह से थाना मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस के इस रवैये से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

फतेहपुर भादो निवासी मेहरबान की कलसिया रोड पर चाय और टायर पंचर बनाने की दुकान है, जबकि उसका घर गांव के अंदर स्थित है।

रात तीन बजे आठ दस नकाबपोश बदमाश चारदीवारी फांद कर अंदर घुस आए। उन्होंने बरामदे में सो रहे उसे 16 वर्षीय बेटे शाहनवाज को उठा कर तमंचे के बल पर कवर कर परिवार के अन्य सदस्यों को जगवा कर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने सारा घर खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सुबह चार बजे तक बदमाश घर पर रुके। पीड़ित के अनुसार वहां से 50 हजार रुपये की नगदी और चार बहुओं का करीब साढ़े पांच लाख रुपये मूल्य का जेवर और दो मोबाइल समेट कर बदमाश फरार हो गए।

बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने शोर मचा कर पड़ोस में रहने वालों को जगाया। पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा खोल कर सभी को बाहर निकाला। थाना पुलिस को खबर की गई। सूचना मिलने पर एसओ पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। 

ये था बदमाशों का हुलिया
पीड़ित परिवार के अनुसार बदमाशों ने लुंगी टाइप कच्छा और बनियान और सिर पर राजस्थानी जैसी पगड़ी थी। मुंह ढके हुए थे। सभी के पाथ छोटी बंदूक और तमंचे आदि थे। बोलचाल की भाषा खड़ी लट्ठमार थी। अन्य बदमाश अपने लीडर को ठाकुर कह कर बुला रहे थे। 


डकैती की बजाए लूट में दर्ज की रिपोर्ट
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में भी खेल कर दिया है। डकैती की बजाए लूट में मामला दर्ज किया गया है। एसओ भानू प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वारदात के खुलासे को टीम गठित कर दी गई है। जल्द की मामला खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed