फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Diet breakup in the name of the college allotment

डायट में कॉलेज आवंटन के नाम पर गोलमाल

Thu, 22 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 22 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Diet breakup in the name of the college allotment
कॉलेज - फोटो : फाइल फोटो
सहारनपुर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बीटीसी अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटन के नाम पर बड़ा गोलमाल किया जा रहा है। अभ्यर्थियों ने इसकी एवज में मोटी रकम वसूल करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


आरोप है कि स्टाफ डायट प्राचार्य के सामने ही मोटी धनराशि लेकर मनचाहे कॉलेजों का आवंटन कर रहे हैं। अबहाई मेरिट वाले अभ्यर्थियों को उनकी पसंद के कॉलेज नहीं दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीटीसी में नए सत्र के दाखिले के लिए हाल ही में काउंसिलिंग की गई थी। काउंसिलिंग के आधार पर अभ्यर्थियों को कॉलेजों का आवंटन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमानुसार कॉलेजों का आवंटन मेरिट के आधार पर होना चाहिए लेकिन डायट में मनमाने ढंग से अभ्यर्थियों को बिना मेरिट के ही कॉलेज आवंटित किए जा रहे हैं। 

अभ्यर्थियों का कहना है कि डायट का स्टाफ नियम विरुद्घ बिना मेरिट के ही मोटी रकम लेकर कॉलेजों का आवंटन कर रहा है। अभ्यर्थियों ने इस बाबत डायट प्राचार्य से बातचीत की तो पहले प्राचार्य का कहना था कि एक ही कॉलेज के लिए अधिक छात्र हैं, ऐसे में मेरिट के आधार पर आवंटन किया जाएगा।

आरोप है कि डायट प्राचार्य अब अपने बयान से पलटते हुए कह रही हैं कि कॉलेजों का आवंटन संस्थान की मर्जी से किया जाएगा। इसके लिए कोई मेरिट नहीं बनायी जा रही है।


प्राचार्य के इस बयान के बाद अभ्यर्थियों ने डायट परिसर में घंटों हंगामा किया। उनका कहना है कि कम मेरिट वाले अभ्यर्थियों को मनमाने ढंग से कॉलेज आवंटित किए जा रहे हैं। ऐसे में हाई मेरिट वाले अभ्यर्थियों को निराश होना पड़ रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed