{"_id":"579903ac4f1c1b394f21e26f","slug":"damaged-statues-at-the-temple-organically","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में क्षतिग्रस्त की मूर्तियां, बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में क्षतिग्रस्त की मूर्तियां, बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
मूर्तियों के तोड़े जाने पर हुआ बवाल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में कांवड़ यात्रा के बीच धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए बुधवार को असामाजिक तत्वों ने शास्त्री चौक स्थित भारती डूंडिया मंदिर में शिवलिंग समेत कई मूर्तियों को खंडित कर दिया गया।
हिंदू समाज के लोगों ने मूर्ति खंडित करने वाले दूसरे समुदाय के युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। जिसे पीएसी के जवानों ने छुड़ाया। जिसके बाद लोगों ने नारेबाजी करते हुए रणखंडी रोड पर जाम लगा दिया।
एसएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच और कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। बुधवार को रणखंड़ी मार्ग स्थित शास्त्री चौक पर भारती डूंडिया मंदिर में घुसकर एक युवक ने शिवलिंग, नंदी की मूर्ति और शीशे के फ्रेम में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति को खंडित कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान मंदिर में पहुंचे एक बुजुर्ग ने मूर्तियों को खंडित पाया तो उसने शोर मचा दिया। लोगों के मंदिर में पहुंचने पर आरोपी युवक वहां से भागने लगा लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की।
कांवड़ यात्रा के चलते वहां ड्यूटी पर तैनात पीएसी के जवानों ने युवक को बमुश्किल लोगों के चुंगल से छुड़ाया और घटना की बाबत अधिकारियों को जानकारी दी। आरोपी युवक दूसरे समुदाय का होने के चलते मामले ने सांप्रदायिक रंग ले लिया।
जिसके चलते भारी संख्या में हिंदू समाज के लोग वहां पहुंच गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मंदिर के सामने सड़क पर ईंट-पत्थर डालकर और बाइकें खड़ी कर जाम लगा दिया।
गुस्साए लोगों ने सड़क के बीच टायर और दुकान के ऊपर लगा छप्पर उतारकर उसमें आग भी लगा दी। सूचना पर एसडीएम डीपी सिंह, सीओ योगेंद्र यादव, कोतवाल बिजेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और मंदिर में धरना देकर बैठे लोगों को समझाने का प्रयास किया।
गुस्साए लोगों ने एक बंद दुकान पर पथराव भी किया। उनका आरोप था कि मूर्तियां खंडित करने वाला युवक उसी दुकान से हथौड़ा लेकर गया था। अधिकारियों ने पीएसी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर बुला ली।
कुछ देर बाद ही एसएसपी प्रदीप यादव और एसपी देहात जगदीश शर्मा भी मौके पर पहुंचे और कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर गुस्साए लोगों को शांत किया। शाम करीब 7.30 बजे लोगों ने पुलिस को आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी।
अधिकारियों के आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ही जाम खुल सका। आरोप तो यह भी है आरोपी युवक के साथ दो अन्य युवक भी थे जो वहां से भाग गए।