फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dabocha informs 145 militants of entering Saharanpur

145 आतंकियों के सहारनपुर में घुसने की सूचना देने वाला दबोचा

Sat, 09 Dec 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 09 Dec 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Dabocha informs 145 militants of entering Saharanpur
आतंकियों के घुसने की सूचना देने का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर जिले में 145 आतंकवादियों के घुसने और सहारनपुर सहित दिल्ली, एनसीआर व सैन्य छावनियों पर आतंकी हमले की फर्जी सूचना देने वाले को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आनंद राज विकलांग है और मूर्ति बनाने का काम करता है। 
विज्ञापन


 उसने  पुलिस को बताया कि वह चार दिसंबर को एटीएम से पैसे निकालने गया था, जहां चार नकाबपोश इस तरह के हमले की बात कर रहे थे। उसने तो पुलिस और खुफिया एजेंसियों को सतर्क करने के लिए यह सूचना दी थी। 
विज्ञापन


 गिरफ्तार आनंद राज सहारनपुर के मोहल्ला बेरीबाग का रहने वाला है। मुंबई स्थित एनआईए कार्यालय को गत चार दिसंबर को एक फैक्स प्राप्त हुआ था, जिसमें कहा गया था कि जम्मू कश्मीर से सहारनपुर में 145 आतंकवादी घुस चुके हैं। ये छह दिसंबर या उसके एक-दो दिन बाद सहारनपुर के देवबंद, सरसावा एयरफोर्स स्टेशन एवं रिमाउंट डिपो में आत्मघाती हमले और बम धमाके करने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 सहारनपुर के अलावा दिल्ली, एनसीआर, लखनऊ, राजस्थान मिलिट्री कैंप, मुंबई, चंडीगढ़ मिलिट्री कैंप और जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में भी आतंकियों की हमले की तैयारी है। इसकी सूचना रक्षा मंत्रालय को दी गई। इसके बाद एटीएस लखनऊ की टीम ने सहारनपुर में डेरा डाल दिया था और सतर्कता बढ़ा दी गई थी। कई जगह पर तलाशी ली गई, लेकिन कोई भी हाथ नहीं लगा था। 

 अफरातफरी न फैल जाए, इसके चलते सूचना को लीक नहीं होने दिया गया। छह दिसंबर सकुशल बीत जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। उसके बाद दो दिन और बीत गए तो मामला फर्जी लगा। एटीएस एवं जनकपुरी कोतवाली पुलिस ने फैक्स कर सूचना देने वाले आरोपी की तलाश शुरू कर दी।


एटीएस एवं जनकपुरी कोतवाली पुलिस फैक्स पर आए फोन नंबर से आनंद राज तक पहुंच गई। जनकपुरी थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना पूरी तरह से फर्जी निकली है। सभी तरह से जांच हो चुकी है।  झूठी सूचना देने के आरोपी को शनिवार को सुबह साढ़े 10 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि वह पहले भी इस तरह की सूचनाएं दे चुका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed