फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crude arrested, shoots in encounter

मुठभेड़ में बदमाश के साथ दरोगा को भी लगी गोली

Mon, 05 Feb 2018 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 05 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Crude arrested, shoots in encounter
पुलिस द्वारा दबोचा गया बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में गागलहेड़ी पुलिस ने ग्राम कैलाशपुर में पेट्रोल पंप के पास चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायर कर भाग रहे एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हुए बदमाश के पैर में गोली लगी है। जबकि बदमाशों की गोली लगने से एक दरोगा भी घायल हुआ।
विज्ञापन


शनिवार की रात गागलहेड़ी पुलिस कैलाशपुर के पास पेट्रोल पंप पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सहारनपुर की ओर से दो व्यक्ति बाइक पर आते हुए नजर आए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन


किन बाइक सवार दोनों आरोपी पुलिस पर फायर कर उग्राहू के रास्तेे भाग निकले। जिस पर थाना पुलिस द्वारा वायरलेस पर सूचना दी और आरोपियों का पीछा किया। सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी संजय पांडेय अपनी टीम के साथ उग्राहू के जंगल में पहुंच गए और बदमाशों की घेराबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोली लगने से गागलहेड़ी थाने के एसआई धीरज सिंह घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जिस पर पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी और वह बाइक समेत गिर पड़ा।

बाइक गिरते ही बदमाश का साथी जंगल में फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया और उसके पास से एक पिस्टल, कारतूस एवं बाइक बरामद की है। गागलहेड़ी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश अनिल यादव निवासी ग्राम अढ़ा थाना दुधारा जिला संतकबीर है।


बदमाश देहात कोतवाली से 10 हजार का ईनामी है। जबकि फरार साथी का नाम सोनू है। बदमाश रविवार को गागलहेड़ी में लगने वाली पशु पैठ में आने वाले व्यापारियों से लूट के इरादे से आए थे। गिरफ्तार बदमाश पर देवबंद में पहले भी लूट कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed