{"_id":"6aee1332769c4e445c0d33e6","slug":"ex-serviceman-dies-after-falling-from-a-train-while-traveling-to-lucknow-with-his-son-for-medical-treatment-ballia-news-c-190-1-ana1001-176665-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बेटे के साथ उपचार कराने लखनऊ जाते समय ट्रेन से गिरकर पूर्व सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बेटे के साथ उपचार कराने लखनऊ जाते समय ट्रेन से गिरकर पूर्व सैनिक की मौत
विज्ञापन
हल्दी क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी मृतक मदन मोहन यादव। फाइल फोटो, परिजन
हल्दी। थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक मदन मोहन यादव (71) की प्रतापगढ़ में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह अपने आर्मी जवान पुत्र के साथ उपचार कराने लखनऊ जा रहे थे। शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो पत्नी और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों, रिश्तेदारों और मित्रों का तांता लगा रहा। दाह संस्कार गंगाघाट पर हुआ।
मदन मोहन के छोटे बेटे आर्मी जवान मंजीत यादव ने बताया कि चार नवंबर को पिता की तबीयत खराब होने पर उन्हें वाराणसी ले जाया गया था। बेहतर इलाज को लखनऊ जाते समय प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र के मां चंद्रिका देवी धाम रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर पर मिश्रौली गांव में पिता की ट्रेन से नीचे गिरने से मौत हो गई। शव पहुंचते ही पत्नी शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह बार-बार पति को याद कर बेसुध हो जा रही थीं। पुत्र पवन यादव, शैलेंद्र यादव और पुत्रियां बिंदु और कंचन की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। संवाद
सड़क हादसे में गायक की मौत, एक गंभीर घायल
नगरा। नगरा सिकंदरपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार देर सायं हुए एक सड़क हादसे में गायक राजन रंगदार (30) की मौत हो गई। हादसे में रमाकांत यादव (55)गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सचितापुरमोड काली मंदिर के समीप हुआ, जब रमाकांत यादव सड़क पार कर रहे थे। सिकंदरपुर के कोथ निवासी राजन रंगदार की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों को सदर अस्पताल रेफर किया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही बाइक सवार राजन रंगदार ने दम तोड़ दिया। नरही गांव के रमाकांत यादव को परिजन बेहतर इलाज के लिए मऊ के निजी अस्पताल ले गए। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया गया है।
विज्ञापन
ओवरटेक के दौरान पिकअप से भिड़ी बाइक, युवक की मौत
पंदह। बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर खेजुरी थाना क्षेत्र के जनुवान स्थित शहीद बाबा मजार के समीप शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में बिहार निवासी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी खेजुरी भेजवाया जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष खेजुरी सुशील कुमार दुबे ने बताया कि बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर निवासी विशाल कुमार (26) सुबह बाइक से बलिया की ओर जा रहा था। जनुवान के पास वह आगे चल रहे मैजिक वाहन को ओवरटेक करने लगा। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के सामने लेटकर युवक ने दी जान
रसड़ा (बलिया)। बलिया रेलखंड पर मंदा रेलवे क्राॅसिंग के समीप शुक्रवार की सुबह ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक (38) की मौत हो गई। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नवापुरा गांव निवासी मंजीत कुमार भारती (38) मंदा गांव स्थित अपनी बहन के घर गया था। वहां से लौटते समय बलिया से रसड़ा की ओर जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के सामने वह रेलवे पटरी पर लेट गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।