फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crooks arrested, fellow escapee

बदमाश दबोचा, साथी फरार

Thu, 12 May 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Thu, 12 May 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
लूट के इरादे से आए एक बदमाश को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के कब्जे से पुलिस को चोरी की एक बाइक और तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश देहरादून समेत कई राज्यों में लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

मामला मंगलवार की रात करीब 11 बजे का है। कोतवाल विजय प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के निकट वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रही एक ब्लैक कलर की पल्सर बाइक सवार युवक पुलिस को देखते ही पीछे की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें शिक्षक नगर के गेट के समीप घेर लिया।
विज्ञापन


इस दौरान एक युवक को दबोच लिया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार युवक ने अपना नाम गोपाल पुत्र जग्गी कश्यप निवासी सलावा थाना सरधाना (मुजफ्फरनगर) बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल विजय प्रकाश ने बताया कि दोनों बदमाश देहरादून में आपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। दबोचा गया बदमाश सरधाना, गाजियाबाद, देहरादून समेत कई जनपदों में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के आरोप में सजा काट चुका है।


वहीं, बुधवार को देहरादून एसटीएफ और गाजियाबाद पुलिस ने भी देवबंद पहुंचकर गिरफ्तार बदमाश से घंटों पूछताछ की। सीओ योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed