फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Criminals are fitted on the screws

अपराधियों पर कसा जाए शिकंजा

Sun, 25 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 25 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में पुलिस उप महानिरीक्षक जितेंद्र कुमार शाही ने कहा है कि सराफा व्यापारियों, बैंकों में एवं सड़कों      पर हो रही लूट एवं डकैती की वारदातों पर पुलिस अंकुश लगाए। जिस थाना क्षेत्रों में अपराध बढ़ रहा है, उन थाना प्रभारियों को कड़ी चेतावनी दें। गोकशी, खनन एवं हथियारों की अवैध बिक्री पर पूर्णतया रोक लगाई जाए। 
विज्ञापन

डीआईजी जेके शाही शनिवार को कैंप कार्यालय पर परिक्षेत्र के तीनों जनपदों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण के लिए दिशा निर्देश दे रहे थे। बैठक में त्यौहारों नवरात्र, विधानसभा चुनाव के संबंध में कानून व्यवस्था के मद्देनजर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने सभी चेक पोस्टों पर संदिग्ध तत्वों को पकड़ने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, महत्वपूर्ण स्थानों, भीड़भाड़ वाले स्थान, मॉल्स, सिनेमा घर, महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल, मुख्य बाजारों में सतर्क दृष्टि बनाएं रखें एवं सुरक्षा के समुचित पुलिस प्रबंध करें। 
विज्ञापन

प्रतिदिन सुबह बैंक तथा सर्राफ व्यापारियों की दुकान खुलने के समय इनके आसपास तथा इन पर आने जाने वाले रास्तों पर चेकिंग किए जाने तथा स्थान बदल-बदल कर दुपहिया वाहन पर सवार तीन व्यक्तियों तथा संदिग्ध लोगों की चेकिंग कराने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने सर्राफ व्यापारियों से लूट, घर में घुसकर लूट व सड़कों पर लूट, डकैती, चोरी घटनाओं को रोकने के लिए कार्य योजना बनाकर कार्रवाई किए जाने के भी निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि क्राइम कंट्रोल करते हुए दिनदहाडे लूट व डकैती घटनाओं के खुलासा समय सीमा निर्धारित करते हुए थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश जारी करें।
डीआईजी ने कहा कि जिन थाना क्षेत्रों में क्राइम बढ़ रहा है, उन निरीक्षकों को चेतावनी दें तथा सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए प्रत्येक थाने पर छोटी-छोटी घटनाओं पर नजर रखी जाए तथा समय रहते उच्चाधिकारियों भी अवगत कराया जाए। इसके       अलावा जेल में बंद अपराधियों         पर नजर रखी जाए। उनके द्वारा दी जाने वाली धमकियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। 

अपराधियों की पेशी के दौरान न्यायालय परिसर में कड़ी व सतर्क सुरक्षा व्यवस्था की जाए तथा बैंकों, सर्राफा व्यापारियों से लूट की रोकथाम के लिए बैंक मैनेजरों, सर्राफ व्यापारियों के साथ बैठक की जाए तथा उन्हें बताया जाए कि जब भी कैश का आदान प्रदान करना हो तो पुलिस की सहायता ली जाए। अवैध खनन जुआ, गोकशी एवं अवैध असलहों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए टीम गठित कर कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed