फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Created teenager raped

किशोरी को बनाया हवस का शिकार

Tue, 13 Oct 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 13 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
घर से बहला फुसला कर ले जाई गई फैक्ट्री मालिक की नाबालिग भतीजी को करीब ढाई माह तक बंधक बना कर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

फतेहपुर थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र के एक गांव से 31 जुलाई को 15 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई थी। परिजनों न उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


रविवार की शाम किशोरी का चचेरा भाई गांव के ही दूसरे मोहल्ले में गली से गुजर रहा था। तभी उसे किशोरी गागलहेड़ी की डिफेंस कालोनी निवासी अंकित चौधरी के साथ जाती दिखाई दी। युवक को देख अंकित तो भाग गया जबकि किशोरी वहीं रुक गई। इससे बाद युवक ने परिजनों को फोन कर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। किशोरी के बताने पर अंकित को मोहल्ले के ही एक घर से पकड़ लिया गया। किशोरी ने बताया कि अंकित बहला फुसला कर उसे ले गया था। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म काम किया। अंकित किशोरी के चाचा की फैक्ट्री में नौकर था।

 
किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अंकित के खिलाफ अगुवा कर बंधक बना बलात्कार करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पॉस्को एक्ट भी लगाया गया है। एसओ जयभगवान यादव ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed