फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cracked firecrackers, warehouse seals

पटाखों की खेप पकड़ी, गोदाम सील

Thu, 12 Oct 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 12 Oct 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Cracked firecrackers, warehouse seals
पकड़ी गई पटाखों की खेप। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में मंडी समिति के एक गोदाम में पटाखों के स्टॉक की सूचना पर मंडी कोतवाली पुलिस ने छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में खतरनाक पटाखे बरामद किए। 
विज्ञापन


इन पटाखों की खेप को लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला और मानसा भेजी जानी थी। पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है। जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


बुधवार की रात लगभग 10 बजे मंडी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंडी समिति स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। छापे के समय गोदाम से ट्रक को लोड कराने की तैयारी चल रही थी। पुलिस का छापा लगते ही मंडी समिति में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने तुरंत गोदाम को बंद कर दिया। पुलिस की सख्ती पर गोदाम को खुलवाया गया तो वहां पर आतिशबाजी का भंडारण मिला। पुलिस ने चेकिंग की तो लगभग डेढ़ सौ कार्टून पटाखों से भरे पाए गए।

पुलिस ने पटाखों के अनाधिकृत रूप से भंडारण करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम रूपचंद, विपिन और वकील अहमद बताया। आरोपियों ने बताया कि यह गोदाम इंद्रलाल गुप्ता का है जिसे रूपचंद ने किराए पर ले रखा है। 


 उन्होंने बताया कि पटाखे लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला और मानसा भेजे जाने थे। पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है और रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है। इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed