{"_id":"5892229e4f1c1b4a40e80935","slug":"cowboy-brutally-beaten-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरवाहे को बेरहमी से पीटा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरवाहे को बेरहमी से पीटा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 02 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
डेडबाडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के नागल में खेत में भेड़-बकरी घुसने से खफा किसान ने चरवाहे को लाठी से पीट कर अधमरा कर दिया और उसे खेत में छोड़ उसकी एक बकरी लेकर अपने घर चला गया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गंभीर रूप से घायल चरवाहे ने मोबाइल से अपने परिजनों को खबर की। मौके पर पहुंचे परिजन जब उसे अस्पताल ले जा रहे थे तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
नागल की नई बस्ती निवासी 55 वर्षीय देशराज पुत्र सरजीत सिंह अपनी भेड़-बकरी पालने का काम करता था। बुधवार को वह उन्हें चराने के लिए पास के गांव बोहडपुर गया था। शाम छह बजे करीब उसकी बकरियां डैनी के खेत में घुस गई।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान डैनी वहां पहुंचा और उसने बकरी के खेतों में घुसने का विरोध करते हुए उसे लाठी से पीटकर अधमरा कर दिया और उसकी एक बकरी भी अपने साथ ले गया।
हमलावर किसान के जाने के बाद गंभीर रूप से घायल देशराज ने किसी तरह अपने मोबाइल से घर पर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
इसके बाद परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां पुलिस को खबर की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भतीजे कर्ण सिंह की तरफ से आरोपी किसान डैनी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई।
एसओ गिरीश चंद जयंत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उसकी तलाश में पुलिस गांव में भेजी गई है। उधर देशराज की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा है।