फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Connor inspector, prisoner escaped from the court

दरोगा को धक्का देकर कचहरी से फरार हो गया बंदी

Sat, 05 Nov 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 05 Nov 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Connor inspector, prisoner escaped from the court
कचहरी से बंदी के फरार होने के बाद छानबीन करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस अभिरक्षा में पेशी पर आया हत्यारोपी बंदी दरोगा को धक्का देकर  कचहरी की दीवार फांदकर फरार हो गया। पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शहर की नाकाबंदी करा कर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं सड़कों पर चेकिंग कराई गई, लेकिन बंदी का पता नहीं चला।
विज्ञापन


ग्राम घानाखेड़ी निवासी दानिश पुत्र फारुख  गांव के एक दोस्त की हत्या के आरोप में 2012 से जेल में बंद है। शुक्रवार को उसकी एडीजे-3 कोर्ट में पेशी होनी थी। इसके लिए सुबह जेल से गाड़ी उसे लेकर कचहरी पहुंची और एचसीपी यशपाल उसे गाड़ी से उतार कर कोर्ट में पेशी के लिए ले गया।
विज्ञापन


मगर, कचहरी में अधिवक्ताओं द्वारा नो वर्क होेने के कारण वह एक अधिवक्ता के चेंबर के सामने पड़ी बेंच पर बैठ गया। अपराह्न करीब दो बजे अचानक दानिश उठा और  यशपाल को धक्का देकर बेंच से गिरा दिया। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता दानिश ने अधिवक्ताओं के चेंबर की छत पर सीढ़ियों के रास्ते पहुंचकर कचहरी की दीवार से पार छलांग लगा दी और पार्श्वनाथ प्लाजा की ओर से होता हुआ फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचसीपी यशपाल ने खुद को संभाला और काफी दूर उसे पीछे भागा, लेकिन दानिश हाथ नहीं आया। बंदी की फरारी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।  एसपी सिटी संजय सिंह और एएसपी सुनीति कचहरी पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शहर के सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर चेकिंग शुरू करा दी, लेकिन दानिश का कोई सुराग नहीं लग सका।


एएसपी सुनीति का कहना है कि उन्होंने सभी जगह कड़ी चेकिंग शुरू करा दी है। रास्तों पर नाकेबंदी कर दी है, संभावित स्थानों पर पुलिस की टीमें भेजी गईं हैं। आसपास के एरिया की भी जांच कराई जा रही है। शीघ्र ही फरार दानिश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed