फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   cloud-thatch-village-polling-struggle-firing

मेघछप्पर गांव के मतदान केंद्र पर संघर्ष, फायरिंग

Sun, 06 Dec 2015 02:12 AM IST
cloud-thatch-village-polling-struggle-firing
cloud-thatch-village-polling-struggle-firing Updated Sun, 06 Dec 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
cloud-thatch-village-polling-struggle-firing
सरसावा। डाक तार प्रशिक्षण केंद्र में बने मतदान स्थल पर फर्जी वोट डालने को लेकर प्रधानी का चुनाव लड़ रहे कांग्रेस तथा सपा सर्मथकों में जमकर संघर्ष हुआ। जिसके बाद एक पक्ष के समर्थकों ने दबाव बनाते हुए प्रशिक्षण केंद्र के गेट पर तमंचों से फायरिंग करते हुए भीतर घुसने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन


जिसे रोकने के लिए प्रशिक्षण केंद्र के गार्ड ने भी लाइसेंसी बंदूक से फायर किए। जिसके बाद उपद्रवी समर्थक भाग गये। फायरिंग की सूचना पाकर मौके पर आए प्रशिक्षु आईपीएस संतोष मिश्रा ने सख्ती बरतते हुए सभी पोलिंग एजेंटो को हिरासत में लेने का आदेश दिया।
विज्ञापन


 एजेंटों की लगभग 10 बाइकों को भी कब्जे में ले लिया। आईपीएस के आदेश के बाद पुलिस ने एजेंटों की पैरवी में आए चार अन्य लोगों को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया।  घटना के बाद से ही प्रशिक्षण केंद्र के बाहर पुलिस का सख्त पहरा लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को संचार मंत्रालय के अति महत्वपूर्ण संस्थान अंबाला रोड स्थित डाक तार प्रशिक्षण केंद्र का मुख्य द्वार जंग का मैदान बन गया। फर्जी वोट डालने को लेकर प्रशिक्षण केंद्र के भीतर मतदान केंद्र पर हुए विवाद के चलते केंद्र के गेट पर पर जमकर हंगामा तथा फायरिंग हुई।

जानकारी के अनुसार बलियाखेड़ी ब्लॉक क्षेत्र में आने वाले अंबाला रोड स्थित ग्राम मेघछप्पर का मतदान केंद्र डाक तार प्रशिक्षण केंद्र के परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में लगा हुआ था। शाम 4 बजे के करीब कांग्रेस समर्थक प्रधान प्रत्याशी आफताब के समर्थक और सपा समर्थक प्रत्याशी मोहसीन के लोगों से गर्मागर्म हो गयी।

बात इतनी बढ़ी की कुछ लोगों ने प्रशिक्षण केंद्र के भीतर ही मतदान स्थल के समीप खड़े शादाब की जमकर पिटाई कर दी। प्रशिक्षण केंद्र के भीतर मारपीट की खबर जैसे ही बाहर खड़े लोगों को लगी वह आगबबूला हो गये तथा प्रशिक्षण केंद्र के भीतर घुसने का प्रयास करने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि केंद्र के गेट पर कुछ युवकों ने हवा में तमंचे लहराए तथा अचानक गोलियों की आवाजें गूंजने लगीं। जिसके बाद प्रशिक्षण केंद्र के एक गार्ड ने भी अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवा में दो फायर किए। इसके बाद अफरा तफरी मच गयी तथा गोलियों की आवाज सुनकर मतदान केंद्र के समीप पहरा दे रहे पुलिस कर्मी भागते हुए गेट पर पहुंचे, लेकिन तब तक उपद्रवी भाग चुके थे।

घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गयी। जिसके बाद मौके पर आए प्रशिक्षु आईपीएस संतोष मिश्र ने बताया कि मतदान केंद्र पर दो बूथ 109 तथा 110 बने हुए थे। जहां से दूर बैठकर पर्चियां बना रहे समर्थकों के बीच कहासुनी का मामला सामने आया है। जिसके बाद केंद्र के बाहर सड़क पर विवाद होने की सूचना है। पुलिस ने सभी पोलिंग एजेंट्स को हिरासत में ले लिया। गेट पर खड़ी एजेंट्स की करीब 10 बाइकें भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली।


संतोष मिश्रा ने बताया कि एजेंटों की पैरवी में आए 4 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। जिनसे सारे मामले की जानकारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि गार्ड ने दो गोली चलाई है लेकिन समर्थकों द्वारा फायरिंग की बात को उन्होंने नकार दिया। उन्होंने कहा कि गार्ड द्वारा चलाई गयी गोली के खोखे उन्हें मिल गये हैं। उधर, प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि जितनी भी घटना हुयी है वो केंद्र के बाहर सड़क पर हुयी है। हालांकि उन्होंने गोलियों की आवाजें सुने जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed