फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Century woman killed in train

शताब्दी ट्रेन में महिला की मौत

Mon, 27 Jun 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 27 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Century woman killed in train
Police seek information on the death. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में  दिल्ली से सहारनपुर के लिए सफर कर रही 76 वर्षीय महिला ने देवबंद और सहारनपुर के बीच शताब्दी ट्रेन में दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिल्ली के प्रेमपुुरी कॉलोनी निवासी 76 वर्षीय दर्शना रानी का भाई मोहनलाल सहारनपुर में रहता है।
विज्ञापन


वह रविवार को शताब्दी ट्रेन में दिल्ली से सहारनपुर के लिए चली थी। बीच रास्ते में ही अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। साथ में रहे परिजनों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, मगर देवबंद से सहारनपुर के बीच उन्होंने दम  तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर पहुंचने पर जीआरपी ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के परिजनों ने बताया कि दिल्ली में ट्रेन में बैठने से पहले काफी देर तक पैदल चलने की वजह से उनकी हालत बिगड़ने लगी थी। मगर ऐसा हो जाएगा, इसका अंदाजा उन्हें नहीं था।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed