{"_id":"6b01d99a1cfd8000f8025258","slug":"fraudster-makes-off-with-womans-earrings-after-promising-to-fix-her-planetary-alignment-rampur-news-c-15-1-ald1053-1042835-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ग्रह दशा ठीक करने का झांसा देकर महिला के कुंडल ले भागा टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ग्रह दशा ठीक करने का झांसा देकर महिला के कुंडल ले भागा टप्पेबाज
Sat, 21 Nov 2026 11:19 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। ग्रह दशा खराब बताकर उसे ठीक करने का झांसा देते हुए एक टप्पेबाज ने महिला के सोने के कुंडल हड़प लिए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं।
क्षेत्र के चंदपुरा सालिस गांव निवासी कलेक्टर की पत्नी रामबेटी का आरोप है कि वह शनिवार को खरीदारी करने बाजार गई थी। घर का सामान खरीदने के बाद वह ई-रिक्शा में बैठकर घर आने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास पहुंचा और उसकी ग्रह दशा खराब होने की बात कहकर उसे झांसे में ले लिया। साथ ही ग्रह दशा ठीक करने का झांसा दिया। आरोप है कि टप्पेबाज ने महिला से कुंडल उतारने को कहा। इसके बाद आरोपी ने उसे पीछे मुड़कर चलने की सलाह दी और दावा किया कि ऐसा करने से ग्रह दशा ठीक हो जाएगी। उसके झांसे में आकर महिला ने अपने दोनों कुंडल उतार दिए और पीछे मुड़कर चलने लगी। कुछ देर बाद पीछे देखा तो आरोपी टप्पेबाज गायब था। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि शनिवार शाम की घटना है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।