Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two vehicles loaded with *biroja* (pine resin) intercepted in Mandi

Mandi News: मंडी में बिरोजा से लदे दो वाहन पकड़े

Sat, 21 Nov 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Two vehicles loaded with *biroja* (pine resin) intercepted in Mandi
मंडी। वन मंडल के मंडी वन परिक्षेत्र के कर्मचारियों ने शुक्रवार देर रात भ्यूली पुल के समीप बिरोजा से लदे दो वाहनों को जांच के लिए रोककर कब्जे में ले लिया। दोनों वाहन चालकों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश वन उपज पारगमन नियम 2013 के तहत आगामी जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम नियमित गश्त एवं निरीक्षण पर थी। इसी दौरान भ्यूली पुल के समीप बिरोजा (रेजिन) लेकर जा रहे दो वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान सामने आया कि दोनों वाहनों में ले जाई जा रहे बिरोजा के संबंध में हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम, मंडी की ओर से जारी वैध पारगमन परमिट मौजूद थे। इसके अलावा चालकों की ओर से प्रस्तुत अन्य संबंधित दस्तावेज भी जांच में संतोषजनक पाए गए।
विज्ञापन

विभागीय जांच में पाया गया कि दोनों वाहन सूर्यास्त के बाद वन उपज ले जा रहे थे। इसी आधार पर वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों वाहनों को आगामी जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया। डीएफओ संजीव शर्मा ने बताया कि वन उपज के परिवहन से संबंधित सभी नियमों और निर्धारित शर्तों का पालन करना अनिवार्य है। वैध पारगमन परमिट होने के बावजूद नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed