फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cash, browning and tractor recovered

नगदी, तमंचा और ट्रैक्टर बरामद

Tue, 05 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 05 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर के गंगोह में तीन माह पूर्व किसान से हुई लूट के मामले में एक बदमाश को रिमांड पर लेकर पुलिस ने 25 हजार रुपये की नगदी, एक तमंचा, दो कारतूस और लूट की रकम से खरीदा गया ट्रैक्टर बरामद करने का दावा किया है। 
विज्ञापन


28 दिसंबर की शाम नकुड़ से जमीन का बैनामा कर बाइक पर वापस लौट रहे गांव मोहड़ा निवासी किसान संजय से दो बाइक सवार बदमाश गांव बाढ़ीमाजरा के निकट सात लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। कोतवाली पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन


15 मार्च को एक मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए बदमाशों थाना कांधला अंतर्गत गांव पिंजोखरा निवासी अरुण, अमन, शुभम और गांव जसाला निवासी संजीव ने क्षेत्र के गांव चकवाली निवासी राकेश के साथ संजय के लूट में शामिल होने की बात स्वीकार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद राकेश फरार हो गया था। उसने 21 मार्च को न्यायालय में समर्पण कर दिया। सोमवार को पुलिस ने राकेश को रिमांड पर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चकवाली के जंगल से एक तमंचा, दो कारतूस, 25 हजार रुपये की नकदी और लूट की रकम से खरीदा गया एक ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया।


कोतवाल पवन शर्मा ने बताया कि लूटी गई रकम में से तीन लाख 35 हजार रुपये राकेश ने खुद रख लिए थे जबकि बाकी रकम अन्य चारों में बांट दी थी। इसमें से कुछ रकम से उसने एक ट्रैक्टर खरीद लिया था। बरामद 25 हजार में से 15 हजार रुपये मुकदमे की पैरवी के लिए रखे गए थे। लूट की बाकी रकम की बरामदगी के लिए अन्य आरोपियों को भी रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed