{"_id":"57604e0f4f1c1beb7111b77c","slug":"captive-animal-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर पशु लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बनाकर पशु लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में रामपुर मनिहारान के गांव नैनखेड़ी में सोमवार की रात 10-12 बदमाशों ने किसान व आम के बाग के रखवालों को बंधक बना कर दो भैंसे और तीन गाय लूट ली।
हालांकि पीछा होने पर बदमाश गायों को छोड़ कर भाग खड़े हुए। सूचना पर पुलिस ने रात में ही मौके पर पहुंचकर घंटों कांबिंग की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव नैनखेड़ी निवासी रमेश पुत्र शीशराम का गांव से मिला हुआ रठान है। जहां वह रात के समय अपने पशुओं को बांधता है।
सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे उनके रठान पर दर्जन भर बदमाश पहुंचे और उन्होंने वहां सो रहे रमेश व आम के बाग रखवालों को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया।
बदमाश रठान पर बंधी दो भैंसें और तीन गाय खोल कर ले गए तथा पीड़ितों को एक कमरे में बंद कर गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने काफी शोर मचाया तब लोग मौके पर पहुंचे। वारदात का पता चलते ही पुलिस को खबर की गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने खुद भी बदमाशों का पीछा किया तो वे तीन गायों को तो छोड़ गए, लेकिन दो भैंसों को साथ लेकर फरार हो गए। पुलिस ने भी घंटों तक बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
रतन सिंह, प्रीतम सिंह, धर्मसिंह, बीरबल, जंगबहादुर, इंद्रपाल सिंह, अनील कुमार, रविंद्र आदि ने ग्रामीणों ने पशु लूट की वारदात पर नाराजगी जताते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।