फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cantor loaded 43 animal holding

कैंटर में लदे 43 पशु पकड़े

Sun, 20 Nov 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 20 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cantor loaded 43 animal holding
मृत पशुओं को दबवाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर की गंगोह कोतवाली पुलिस ने हरियाणा से तस्करी करके लाई जा रहे 28 गोवंश और 15 भैंसों को ला रहे कैंटर को तीतरो रोड स्थित एक सलाटर हाउस के पास से धर दबोचा। इसमें सभी पशु मृत पाए गए हैं। 
विज्ञापन


हरियाणा से तस्करी करके गोवंश लाने का सिलसिला तो थमने का नाम ले ही नहीं रहा था। अब तस्करों ने मृत पशुओं को लाने का कार्य शुरू कर दिया है।

बताया जाता है कि गोवंश तस्कर अब पशुओं को नशे का इंजेक्शन लगाकर उन्हें बेहोशी की हालत में कैंटर में ठूस-ठूस कर भरते हैं। इससे रास्ते में ही दम घुटने से पशुओं की मौत हो जाती है।
विज्ञापन


शनिवार को भी आरोपी एक कैंटर में लादकर 28 गोवंश और 15 भैंसों को लेकर आ रहे थे। ठूस-ठूस कर भरे होने के कारण सभी की मौत हो गई। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने नगर पालिका के सलाटर हाउस के पास ट्रक को रोक कर चालक से पूछताछ की मामले का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पूछताछ के बाद मौके पर ही पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीरेंद्र को बुलवाकर पोस्टमार्टम कराने के बाद सलाटर हाउस के समीप ही मृत पशुओं को दफना दिया।

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम और अंतरराज्यीय पशु तस्करी अधिनियम के तहत मुकदमा कायम करके कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed