फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bullet shot, panic in public express

जनता एक्सप्रेस में फिर चली गोली, दहशत

Thu, 06 Jul 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत-नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत-नई दिल्ली Updated Thu, 06 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
लोनी इलाके के बेहटा-हाजीपुर पैसेंजर ट्रेन में सीट को लेकर दो गुटों में हुई गोलीबारी में घायल शामली निवासी मुनव्वर को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


उसके जबड़े में गोली लगी है, जिसकी वजह से उनकी हालत गंभीर है। ट्रेन में इस तरह की यह दूसरी घटना है। करीब पांच माह पहले भी इसी रेलमार्ग पर  अहैड़ा स्टेशन के पास शामली निवासी एक यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन


जीआरपी का कहना है कि मुनव्वर उस डिब्बे में मौजूद था, जहां दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई। वह ट्रेन से दिल्ली से शामली जा रहा था। झगड़े से उसका कोई लेना-देना नहीं था। गोलीबारी के दौरान उसे गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वारदात के कारण ट्रेन यात्री दहशत में आ गए। कई यात्री तो बीच रास्ते में ही ट्रेन से उतरकर चले गए। बड़ौत जीआरपी थाना इंचार्ज अजय पंवार का कहना है कि चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन हमलावर का सुराग नहीं लग सका है।

गलत आदमी को मार  दी गोली
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है मुनव्वर को गोली लगने के बाद भागते हुए हमलावरों ने कहा कि गलत आदमी को गोली लग गई है। हमला किसी दूसरे  व्यक्ति पर किया जाना था। पुलिस पड़ताल में जुटी है। जीआरपी का कहना है कि हो सकता है कि भ्रम फैलाने के लिए यह बात कही गई हो, लेकिन हर बिंदु पर जांच चल रही है।

ट्रेन में हो चुकी हत्या
करीब पांच माह पहले अहेड़ा स्टेशन के पास शामली के ही युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक का शव बड़ौत में ट्रेन से उतारा गया था। ट्रेन में मारपीट की घटना तो आम है। इससे दैनिक यात्री परेशान हैं। 


चौकी खुली, लेकिन सुरक्षा नहीं मिली
आए दिन हो रही वारदातों को देखते हुए अग्रवाल मंडी टटीरी स्टेशन पर आरपीएफ की चौकी खोली गई है। दैनिक यात्रियों का कहना है कि इसके बावजूद वह सुरक्षित नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed