फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Brother and nephews died from injuries sustained in the assault

जीजा और भांजों की मारपीट में घायल ने दम तोड़ा

Fri, 17 Feb 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 17 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Brother and nephews died from injuries sustained in the assault
मौत के बाद मौके पर आए लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में रास्ते में दरवाजा खोलने को लेकर जीजा-साले के बीच खूनी संघर्ष में घायल साले की नौ दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने अस्पताल से शव लाकर कार्रवाई की मांग करते हुए उसे थाने के गेट पर रख दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर जीजा और दो भांजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव जगरौली निवासी रणजीत सिंह और उसके साले सेवाराम पुत्र रामकला के घर पास-पास में हैं। घर के पास रास्ते में दरवाजा खोले जाने को लेकर सात फरवरी को जीजा साले में विवाद हो गया था।
विज्ञापन


इस विवाद में दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। संघर्ष में 60 वर्षीय सेवा राम गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए सहारनपुर के एक नर्सिंग होम में भरती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजन शव को लेकर थाने पहुंचे और उसे गेट पर रखकर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतक सेवाराम के भाई फूल सिंह की तहरीर पर जीजा रणजीत सिंह और उनके दोनो बेटों महेंन्द्र व लोकेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed