फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth returning from cremation dies after bike goes out of control and crashes into a pole.

Ghazipur News: दाह संस्कार से लौट रहे युवक की बाइक हुई अनियंत्रित, खंभे से टकराने से मौत

Fri, 28 Aug 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Youth returning from cremation dies after bike goes out of control and crashes into a pole.
बाइक सवार पंकज खरवार की फाइलफोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जमानिया (गाजीपुर)। सात बहनों के इकलौते भाई पंकज खरवार की बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विकास खंड तिराहे और स्टेट बैंक के पास हुआ। दाह-संस्कार के बाद बाइक से लौट रहे पंकज के सामने साइकिल वाला आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टक्कर हो गई।
पिता मुन्ना खरवार ने बताया कि दिलदारनगर वार्ड 5 निवासी पंकज खरवार (32) रात करीब एक बजे नगर स्थित बलुआ घाट से एक दाह-संस्कार के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। तभी सामने आए साइकिल सवार को बचाने में हादसा हो गया।
विज्ञापन

पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक आरएस नागर ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बाइक सवार पंकज खरवार की फाइलफोटो।

बाइक सवार पंकज खरवार की फाइलफोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed