{"_id":"6a9095ac6daf15b69c0bc00e","slug":"youth-from-puranpur-stabbed-to-death-in-karnataka-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-167532-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पूरनपुर के युवक की कर्नाटक में चाकू से प्रहार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पूरनपुर के युवक की कर्नाटक में चाकू से प्रहार कर हत्या
विज्ञापन
सीताराम का फाइल फोटो
पूरनपुर। कर्नाटक में मजदूरी करने गए हजारा क्षेत्र के गांव विजयनगर के सीताराम (30) की गर्दन पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गांव निवासी मजदूरों के ठेकेदार अरुण पर हत्या का आरोप लगाते हुए मृतक के भाई विमलेश ने कर्नाटक में रिपोर्ट दर्ज कराई। बृहस्पतिवार को सीताराम का शव घर पहुंचने पर उसके परिजन मेंं मातम पसर गया।
घटना 23 अगस्त शाम को कर्नाटक के बेलगांव जिला केे घटपुरवा थाना क्षेत्र में हुई। सीताराम के मझले भाई विमलेश कुमार ने बताया कि तीन महीने पहले उसका भाई गांव के राहुल, ओमप्रकाश, विक्की आदि के साथ कर्नाटक के घटपुरवा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन प्राइवेट चीनी मिल में मजूदरी करने गया था। मजदूरों को गांव का अरुण कुमार लेकर गया था। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त शाम को उसके भाई का अरुण से मजदूरी को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उसके भाई की गर्दन में चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी गई। अगले दिन सोमवार को गांव के राजेंद्र ने उसे घटना की जानकारी दी। तब उसने कर्नाटक में रह रहे अपने रिश्तेदार को अस्पताल भेजा। घटना के सूचना पर विमलेश परिजन और अन्य के साथ कर्नाटक रवाना हुआ।
बृहस्पतिवार को सीताराम का शव घर पहुंचने पर परिजन में कोहराम मच गया। विमलेश ने बताया कि उसने कर्नाटक में गांव के अरुण कुमार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसे कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भी भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
-- -- -
छह महीने पहले हुई थी शादी
सीताराम अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में पिता चंद्र देव, मां कुमारी देवी और पांच बहनें है। दो बहनों की शादी हो चुकी है। उसके मंझले भाई विमलेश ने बताया कि सीताराम शादी से पहले भी कर्नाटक में मजदूरी करने जाता था। छह महीने पहले फरवरी में उसकी निघासन थाना क्षेत्र की गीता के साथ शादी हुई थी।
-- -- -- -- -