फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Broken the lock of closed house theft

बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी

Sat, 28 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 28 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Broken the lock of closed house theft
चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोहल्ला नंद विहार में चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर खंगाल डाला। चोरों ने घर में रखे लाखों रुपये के आभूषण, कीमती सामान एवं नगदी चोरी कर ली। चोरों ने दूसरे मकान में भी चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन जाग होने पर सिर्फ नगदी चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन


शुक्रवार को मोहल्ला नंद विहार निवासी मनीष मारवाह की पत्नी अपने मायके गई हुई थी, जिस कारण मनीष अपने घर का ताला लगाकर दूसरे मोहल्ले में अपने भाई के घर चला गया। मकान का ताला लगा देख शुक्रवार की रात चोरों ने मनीष के मकान का ताला तोड़ दिया और सभी कमरों को खंगाल डाला।
विज्ञापन


मनीष के अनुसार चोरों ने घर में रखे लाखों रुपये के सोने एवं चांदी के आभूषण, नगदी एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। इसके बाद चोर पास में ही रहने वाले विश्वास कुमार के घर में पहुंचे। वहां घर में घुसकर घर खंगालना शुरू कर दिया, जिस पर लोग जाग उठे और शोर मचा दिया। चोर फरार हो गए। बताया जाता है कि चोर वहां से सिर्फ कपड़ों की जेबों में रखे पैसे ही निकाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर होते ही लोग एकत्रित हो गए। उसके बाद मनीष मारवाह के घर हुई चोरी का पता चल सका। लोगों ने इसकी सूचना मनीष को दी। मनीष मौके पर पहुंचा तो पूरा घर बिखरा देख होश उड़ गए। मनीष ने जनकपुरी थाने में मामला दर्ज कराया है।

इसके अलावा मंडी कोतवाली के गऊशाला रोड निवासी पत्रकार डॉ. रविंद्र अग्रवाल कुछ दिन पूर्व अपने घर का ताला लगाकर दिल्ली में अपने दूसरे मकान में चले गए थे। चोरों ने किसी समय उनके मकान का ताला तोड़ डाला और पूरे मकान को खंगाल दिया। हालांकि कोई कीमती सामान न होने के कारण चोर अधिक सामान चोरी नहीं कर सके। इस मामले में थाना मंडी को सूचना दे दी गई है।

3.5 लाख की चोरी कर लिखा हिसाब बराबर 
सरसावा। चोरों ने व्यापारी की दुकान में नकब लगाकर गल्ला तोड़कर साढ़े तीन लाख रुपये की नगदी चुरा ली। जाते समय चोर दुकान में मल मूत्र कर गए तथा एक कागज पर लिखकर छोड़ गए की हिसाब बराबर हो गया है। मुख्य बाजार में पालिका सभासद राजेश चावला का किराने का होलसेल का व्यापार है। शनिवार की सुबह रोजाना की तरह राजेश चावला ने दुकान खोलकर जैसे ही भीतर प्रवेश किया तो सन्न रह गए।

दुकान में रखे काउंटर में बने दोनों गल्लों का ताला टूटा हुआ था और भीतर रखी नगदी भी गायब थी। चोर बराबर में खंडहर के पास की दुकान की दीवार में नकब लगा कर अंदर घुसे। चोरी को अंजाम देने के बाद चोर दुकान के भीतर मलमूत्र भी कर गए। साथ ही काउंटर पर एक कागज पर लिखकर छोड़ कि हमारा हिसाब बराबर हो गया है।


भरे बाजार में चोरी होने से खफा व्यापारी थाने पहुंचे तथा पुलिस के समक्ष रोष जताते हए जल्द चोरी के खुलासे की मांग की। एसओ संजय पांडेय ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि चोर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed