फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Brijesh was killed by friends when he was drunk

नशे में गाली देने पर दोस्तों ने ही मार डाला था ब्रिजेश को 

Tue, 11 Jun 2019 12:01 AM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Prag Gupta Updated Tue, 11 Jun 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Brijesh was killed by friends when he was drunk
दोस्त की ही हत्या करने के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव शाहबपुरा निवासी ब्रिजेश ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि नशे में गाली देने के बाद उसके साथियों ने ही उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी थी। इसके बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया था। पुलिस ने भी मामला आत्महत्या का ही दर्ज कर लिया था, लेकिन जांच की तो सच्चाई का पता चला। इसके बाद पुलिस ने हत्याकांड में शामिल एक होमगार्ड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया है।
विज्ञापन


फतेहपुर थाने की मुजफ्फराबाद पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव शाहबपुरा निवासी ब्रिजेश उर्फ ब्रजलाल पुत्र दिलाराम का शव सात जून को एक बाग में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। उस वक्त परिजनों ने भी मामला आत्महत्या का मानते हुए पुलिस को लिख कर दे दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को पता चला कि युवक ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कोतवाली देहात के गांव दबकड़ी निवासी धर्मवीर पुत्र अतरू की शादी ब्रिजेश के खानदान में ही हुई है। छह जून को धर्मवीर पत्नी के साथ शाहबपुरा आया था। अगले दिन धर्मवीर गांव के सुमित पुत्र इलम सिंह, शुभम पुत्र सुशील और ब्रिजेश के साथ मुजफ्फराबाद गया। जहां चारों ने शराब पी। लौटते वक्त वे हाजी इस्लाम के बाग में बैठ गए। ब्रिजेश को चढ़ गई तो वह गाली गलौज करने लगा। पुलिस के अनुसार इस पर सुमित ने उसे लात घूसों से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर भी ब्रिजेश नहीं माना और लगातार गालियां देता रहा। इस पर गुस्साएं तीनों आरोपियों ने उसे गला दबाकर मार डाला। मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके अंगोछे का फंदा बना उसे पेड़ से लटका दिया। ताकि लोग समझे की ब्रिजेश ने आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुमित होमगार्ड है। तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed