{"_id":"578a89674f1c1b1a3a13d6ae","slug":"bodies-found-in-train-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के टॉयलेट में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन के टॉयलेट में मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर मे कालका पसैंजर मे शव मिलने पर खडी ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका से दिल्ली के बीच चलने वाली कालका पैसेंजर ट्रेन के टॉयलेट में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया।
शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे कालका पैसेंजर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान एक यात्री जैसे ही कोच में बने टॉयलेट में गया तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। अंदर एक व्यक्ति की लाश पड़ी थी, जिसमें से दुर्गंध आ रही थी। उसने तुरंत अन्य यात्रियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई।
मृतक की आयु लगभग 60 साल बताई गई है, जिसके पैर में भी चोट लगी हुई थी। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
जीआरपी ने ट्रेन में सवार यात्रियों से उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।