{"_id":"5856ce1d4f1c1be20ac060fd","slug":"bloody-struggle-for-sugarcane-harvester","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने की फसल काटने के लिए खूनी संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ने की फसल काटने के लिए खूनी संघर्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को जानकारी देते पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद के केंदुकी गांव में विवादित जमीन में खड़ी गन्ने की फसल काटने को लेकर दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया। जिसमें चार घायल हो गए। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण तनाव फैल गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर बमुश्किल स्थिति को नियंत्रण में किया। पट्टे की जमीन को लेकर केंदुकी में शेरदीन और श्याम कुमार के बीच पिछले काफी समय से विवाद चला आ रहा है।
शनिवार को दोनों पक्षों की शिकायत पर गांव में पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने मुआयना करते हुए शेरदीन को जमीन खाली करने को कहा था। इस पर राजस्व विभाग की टीम के समक्ष शेरदीन ने उक्त जमीन में खड़ी गन्ने की फसल को काटकर भूमि खाली करने पर सहमति बन गई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि रविवार को शेरदीन अपने पक्ष के लोगों के साथ कटा हुआ गन्ना खेत से उठा रहा था। इस दौरान साथियों के साथ वहां पहुंचे श्याम कुमार ने फसल काटने का विरोध किया तो उनके बीच कहासुनी होने लगी।
देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी डंडे और धारदर हथियार चल गए। झगड़े में शेरदीन, सलीम, इरशाद और श्याम कुमार घायल हो गए। सीओ नरेंद्र राणा व कोतवाल चमन सिंह चावड़ा मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पीएससी बल तैनात किया गया है।