फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Birthday of the District Magistrate of Bhima Army, the cake in jail

भीम सेना के जिलाध्यक्ष का जन्मदिन, जेल में पहुंचा केक

Fri, 21 Jul 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 21 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Birthday of the District Magistrate of Bhima Army, the cake in jail
सहारनपुर जेल में इस प्रकार से पहुंचा केक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में जेल प्रशासन की एक बड़ी चूक सामने आ गई है। जेल में बंद भीम आर्मी का 12 हजार का इनामी रहे जिलाध्यक्ष कमल वालिया के जन्मदिन का केक उसके समर्थक और परिजन लेकर जेल के अंदर तक पहुंच गए।
विज्ञापन


मामला सार्वजनिक हुआ तो अधिकारियों ने अपनी फजीहत होते देख तुरंत समर्थकों को केक सहित बाहर निकाल दिया। सहारनपुर हिंसा के मामले में 12 हजार के इनामी रहे जेल में बंद भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया के जन्मदिन पर फल एवं केक लेकर बृृहस्पतिवार को उसकी मां, पत्नी, बहन और भाई लगभग 40 समर्थकों के साथ जेल में पहुंच गए।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक तलाशी के बावजूद सभी को केक एवं फलों के साथ जेल में जाने दिया गया। जन्मदिन मनाए जाने की सूचना पर कुछ मीडिया कर्मी वहां पहले से ही मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही केक और फल समेत कमल वालिया के समर्थक अंदर पहुंचे तभी मीडिया कर्मियों ने अधिकारियों से इस बाबत पूछताछ शुरू कर दी। मामला सार्वजनिक होते ही जेल प्रशासन ने अपनी फजीहत होते देख तुरंत ही समर्थकों को आगे जाने से रोक दिया और केक समेत सभी को मिलने से रोक दिया और बाहर भेज दिया।


सिर्फ कमल वालिया के परिजनों को ही उससे मिलने दिया गया। जेल से बाहर आकर समर्थकों ने नारेबाजी की और जेल के बाहर ही परिजनों के साथ मिलकर केक काटा और आपस में बांटकर जन्मदिन की बधाई दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed