Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Had the police been alert to the attack 15 days ago, the murder would not have happened.

Hathras News: 15 दिन पहले हुए हमले पर चेत जाती पुलिस तो नहीं होती हत्या

Thu, 12 Nov 2026 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 12 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Had the police been alert to the attack 15 days ago, the murder would not have happened.
जिला अस्पताल में एसपी के सामने गुस्सा जाहिर करते मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : Samvad
हाथरस। भतीजे की हत्या के बाद जिला अस्पताल में बिलखते हुए चाचा महाराज सिंह ने बताया कि 15 दिन पहले भी हमलावरों ने गांव आकर मानवेंद्र पर हमला किया था। उनका आरोप है कि इस मामले में मानवेंद्र ने थाने पहुंचकर शिकायत की थी, लेकिन वहां से केवल आश्वासन देकर भेज दिया था। न रिपोर्ट दर्ज की गई और न ही हमलावरों को पकड़ा।
विज्ञापन


मानवेंद्र का परिवार मूलरूप से सादाबाद का रहने वाला है। गांव जिंद पट्टी बिसाना में मानवेंद्र की ननिहाल है। मानवेंद्र की मां अंजना तीन बहनें हैं, उनके कोई भाई नहीं है, इसलिए वे गांव में ही आकर बस गए थे, जिससे माता पिता का ध्यान रखा जा सके। ननिहाल में 80 बीघा से अधिक जमीन है, जिसके लिए काफी समय से रिश्तेदारों के बीच ही विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

मानवेंद्र के पिता राजकुमार आरएसएस से जुड़े थे और धर्म जागरण के खंड कार्यवाह थे। 18 मई 2022 को उनकी चंदपा कोतवाली में पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। संपत्ति पर हुए झगड़े में ही पुलिस उन्हें कोतवाली लाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वर्ष 2025 में मानवेंद्र के चाचा मुकेश की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। महाराज सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी भी हत्या की गई थी, लेकिन घटना को हादसा दिखाया था। उन्होंने बताया कि परिवार पर लगातार हमले हो रहे थे। 15 दिन पहले भी झगड़ा हुआ तो मानवेंद्र व उनकी मां अंजना शिकायत करने थाने पहुंची थीं।
मां अंजना ने बिलखते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने रुपये ले लिए, लेकिन हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। यदि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई हो जाती तो उनका बेटा जिंदा होता। 80 बीघा में से कुछ जमीन का हाल ही में ही बैनामा किया गया है, जिससे यह रंजिश गहरा गई थी।

बार-बार विधायक पर लगाए आरोप

मां, चाचा व परिवार के अन्य लोग रोते हुए इस जमीन विवाद में राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप लगा रहे थे। बार-बार आरोप लगा रहे थे दूसरे पक्ष को विधायक का संरक्षण प्राप्त है, इसलिए पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। एसपी के सामने भी मां ने न्याय मिलने पर संशय जताया, जिस पर एसपी ने उन्हें कार्रवाई का पूर्ण भरोसा दिलाया। एसपी के सामने तीन लोगों के नाम भी लिए, जिन पर हत्या का आरोप लगाया।

बुआ बोलीं-टीके के बाद मेरी आंखों के सामने मार दिया
जिला अस्पताल में मानवेंद्र की बुआ लक्ष्मी का भी रो-रो कर बुरा हाल था। उन्होंने कहा कि वे टीका करने गांव आई थीं। पांच भाइयों में से दो को पहले मार दिया और अब भतीजे की हत्या कर दी। थोड़ी देर पहले ही तो उन्होंने टीका किया था। इसके बाद आंखों के सामने ही उसे मार दिया। बुआ ने बताया कि वे कुछ दूरी पर ही मौजूद थे, जब यह हमला हुआ।



अचानक हमलावर आए और गोलियां चला दीं
घायल समीर ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ खड़ा था। अचानक सात-आठ लोग आए और फायरिंग शुरू कर दी। जब तक वे कुछ समझ पाते, दोनों के गोली लग चुकी थी। वे जमीन पर गिर गए। यहां होश आया तो पता चला कि मानवेंद्र की मौत हो गई। हमला करने वाले कुछ लोगों को वह जानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed