Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Six people arrested for gambling in candlelight

Jalaun News: मोमबत्ती की रोशनी में जुआ खेल रहे छह लोग गिरफ्तार

Thu, 12 Nov 2026 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Six people arrested for gambling in candlelight
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर अंडरब्रिज के नीचे मोमबत्ती की रोशनी में जुए की फड़ से छह लोगों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 11,710 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
विज्ञापन


सहाव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे जुआ खेले जाने की सूचना पर छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान मोमबत्ती की रोशनी में जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम भदवा निवासी आदेश पटेल उर्फ गोपाल, सुमित रजक, विनीत कुमार, दशरथ, श्याम सुंदर और रामपाल बताए। तलाशी के दौरान आदेश से 210, सुमित से 100 और रामपाल से 130 रुपये मिले। वहीं, फड़ से 11,270 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने कुल 11,710 रुपये और 52 ताश के पत्ते कब्जे में लेकर कार्रवाई की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed