{"_id":"587916534f1c1b222aba7f45","slug":"beti-bachao-beti-padhao-name-fraudulently","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नाम पर फर्जीवाड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नाम पर फर्जीवाड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 14 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
ठगी के लिए तैयार किए गए फार्म।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के नकुड़ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नाम पर प्रधानमंत्री की ओर से दो लाख रुपये मिलने की बात कहते हुए कई फोटो स्टेट की दुकानों पर फर्जी फार्म बेचे जा रहे हैं।
जिससे भोले भाले लोगों को पचास रुपये से दो सौ रुपये तक का चूना लगाया जा रहा है। एसडीएम ने इस तरह की किसी योजना से इनकार करते हुए फार्म बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
खास बात ये है कि इस संबंध में पिछले सप्ताह अमर उजाला ने भी समाचार प्रकाशित कर लोगों को सचेत किया था, लेकिन फिर भी लोग लालच में आकर ठगे जा रहे हैं।
विज्ञापन
कई दिनों से नगर व देहात के लोग अपनी बेटियों के नाम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत प्रधानमंत्री की ओर से बेटियों को दो-दो लाख रुपये मिलने के लालच में सैकड़ों रुपये खर्च कर फार्म भर कर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार शास्त्री भवन नई दिल्ली के नाम रजिस्ट्री और साधारण पोस्ट से लिफाफे भेज रहे हैं।
बताया जाता है कि इस तरह के फार्म नगर की कई फोटो स्टेट की दुकानों पर 10 से 50 रुपये तक बेचे जा रहे हैं और लोगों से फोटो व फार्म कंप्लीट करने की एवज में एक सौ से दो सौ रुपये तक भी वसूले जा रहे हैं।
इस फार्म में लिखा गया है कि प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत की है। इस योजना में 8 से 32 वर्ष की सभी बेटियों को प्रधानमंत्री की ओर से दो-दो लाख रुपये मिलेंगे।
फार्म में लड़की के पूरे ब्योरे के साथ बैंक एकाउंट नंबर भी मांगा गया है तथा फार्म को ग्राम प्रधान या पालिका चेयरमैन द्वारा प्रमाणित करवाने की बात भी लिखी है। मजेदार बात तो यह है कि ग्राम प्रधान भी इन फार्मों की सच्चाई जाने बिना ही अपनी मोहर के साथ हस्ताक्षर कर रहे हैं।
हेड पोस्टमास्टर ने मोहम्मद आशिफ ने बताया कि उनके द्वारा पोस्ट आफिस में इस तरह की किसी योजना के न होने के बारे में नोटिस चस्पा किया हुआ है। बावजूद इसके हर रोज सैकड़ों लोग फार्म को प्रमाणित करवा कर पोस्ट कर रहे हैं।
उधर, इस संबंध में एसडीएम शमशाद हुसैन ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। फार्म की आड़ में जो लोग जनता को भ्रमित कर रुपये ऐंठ रहे हैं, अभियान चलाकर ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।