{"_id":"58d822684f1c1bfc411a2961","slug":"beaten-on-refuse-to-lend-five-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार देने से मना करने पर पीटा, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधार देने से मना करने पर पीटा, पांच घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
Updated Mon, 27 Mar 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भूकड़ी गांव में शनिवार रात उधार सामान देने से मना करने पर दो युवकों ने दुकानदार को पीट दिया। बीच बचाव कराने आई दुकानदार की गर्भवती पत्नी और भाई समेत पांच अन्य लोगों को भी पीटा गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
कोतवाली बेहट क्षेत्र के भूकड़ी गांव निवासी नवल की गांव में ही परचून की दुकान है। नवल के मुताबिक शनिवार रात उसकी दुकान पर गांव के ही दो युवक आए। उन्होंने शराब पी रखी थी। उन्होंने उससे उधार में सामान मांगा। इससे मना करने पर युवक उसके साथ मारपीट करने लगे।
बीच बचाव कराने आई उसकी चार माह की गर्भवती पत्नी नीलम और भाई अनुज को भी पीटा गया। आरोप है कि युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी पीटना शुरू कर दिया। उन्हें बचाने आए उनके पड़ोसी सतपाल, प्रदीप, नानू को भी पीटा गया। मारपीट में नीलम, अनुज, सतपाल, नानू और प्रदीप को चोट लगी है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएन सिंह यादव ने बताया कि कोई तहरीर नहीं दी गई है।