{"_id":"578fd0d04f1c1bd927c4b8e5","slug":"attempt-to-kidnap-the-daughter-of-a-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रत्याशी की बेटी के अपहरण का प्रयास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा प्रत्याशी की बेटी के अपहरण का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में बसपा के नगर विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी की बेटी को स्कूल के बाहर से अगवा करने का प्रयास किया गया। घटना का पता चलते ही पुलिस हरकत में आ गई।
देहात कोतवाली प्रभारी ने घर जाकर छात्रा से पूछताछ की और स्कूल प्रशासन से बात कर जानकारी जुटाई। शाम को बसपा प्रत्याशी ने देहात कोतवाली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार बसपा प्रत्याशी की बेटी चिलकाना रोड स्थित लॉर्ड महावीरा एकेडमी की दसवीं की छात्रा है। बुधवार को उसे उसका भाई बाइक पर स्कूल छोड़ने गया था, जो स्कूल के गेट पर छोड़कर लौट गया।
विज्ञापन
वह थोड़ा लेट पहुंची थी। ऐसे में गेटकीपर ने गेट बंद कर दिया था। प्रार्थना होने के बाद अंदर जाने की बात कही थी। इसके बाद वह बाहर ही रुक गई। बताया गया है कि इसी दौरान एक लड़की उसके पास आई और उसका हाथ पकड़कर सड़क की दूसरी ओर ले गई।
इस दौरान दो अन्य लड़कियां स्कूटी से वहां पहुंची। कुछ ही देर बाद एक महिला भी आ गई। उन्होंने को जबरन स्कूटी पर बिठाने का प्रयास किया। जब उसने इनकार किया तो महिला ने चाकू निकाल लिया। चाकू देखते ही वह उनसे हाथ छुड़ाकर पास ही खड़े ई-रिक्शा में जा बैठी और चलने को कहा।
ई-रिक्शा वाला जैसे ही चला तो पीछे से बाइक पर एक युवक आया, जिसने उसको महिलाओं से बचाने के लिए लिफ्ट देने का ऑफर किया, मगर उसने मना कर दिया। किसी तरह वह अपने घर पहुंची।
आरोप है कि स्कूटी पर आई लड़कियां उसका पीछा करते हुए धोबीघाट तक पहुंची थी। उसने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद बसपा प्रत्याशी अपने साथियों को लेकर कोतवाली मंडी पहुंचे।
कोतवाली प्रभारी ने मामला देहात कोतवाली क्षेत्र का होने की बात कही। इसके बाद वे स्कूल पहुंचे। जहां प्रधानाचार्य मंजू जैन को पूरी घटना बताई। साथ ही देहात कोतवाली पुलिस को भी फोन कर सूचना दे दी गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी पीयूष दीक्षित ने पीड़ित के घर जाकर छात्रा से बात कर जानकारी ली। इसके बाद वह स्कूल भी पहुंचे, जहां गेटकीपर और स्कूल प्रशासन से बात कर जानकारी जुटाई। घटना की जानकारी मिलने पर बसपा जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, लोधी कुमार समेत अनेक लोग पहुंचे थे।
बसपा नेता की बेटी के अपहरण के प्रयास की शिकायत मिली है। मैने खुद छात्रा से बात की है। साथ ही स्कूल पहुंचकर गेट कीपर और स्कूल प्रबंधन से भी जानकारी ली है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच चल रही है।
- पीयूष दीक्षित, प्रभारी, देहात कोतवाली।