फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Attacking the team coming to shut the saw machine

अवैध आरा मशीन बंद कराने पहुंची टीम पर हमला

Fri, 20 Oct 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 20 Oct 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Attacking the team coming to shut the saw machine
पुलिस पर हमला करने के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बेहट में अवैध आरा मशीन को बंद कराने रीढ़ी मोहिद्दीनपुर गांव पहुंची वन विभाग की टीम पर मशीन मालिकों और उनके यहां काम करने वाले लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


टीम ने भागकर जान बचाई। डिप्टी रेंजर की तहरीर पर पुलिस ने पांच को नामजद करते हुए 10-12 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।  
विज्ञापन


सामाजिक वानिकी रेंज अधिकारी अरुण कुमार, डिप्टी रेंजर ओमपाल सिंह राणा, वन रक्षक प्रेम शंकर तिवारी आदि वनकर्मियों की टीम बृहस्पतिवार को कोतवाली बेहट क्षेत्र के रीढ़ी मोहिद्दीनपुर में अवैध आरा मशीन को बंद कराने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि टीम को देखते ही वहां मौजूद मशीन मालिकों और मजदूरों ने उन पर हमला कर दिया। टीम में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। डिप्टी रेंजर ओमपाल सिंह राणा ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी।


पुलिस ने डिप्टी रेंजर की तहरीर पर मशीन मालिक बिलाल, अफजाल, ताज पुत्र गण महमूद, उनके यहां काम करने वाले ताज मोहम्मद पुत्र शब्बीर, मुर्सलीन पुत्र सईद आदि 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 147, 148, 149, 332, 353 एवं 7-क्रिमनल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर की। पुलिस ने नामजद बिलाल व फुरकान को गिरफ्तार कर लिया। 

एसओ एमपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का चालान   कर दिया गया है। बाकी आरोपियों  की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed