{"_id":"5860141b4f1c1b2941eeb5ae","slug":"attacked-police-broke-the-glass-of-the-jeep","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमला, जीप का शीशा तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर हमला, जीप का शीशा तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 26 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर हुआ पथराव
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के छुटमलपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव गदरहेड़ी में शनिवार की रात वारंटी को पकड़ने गई पुलिस पर परिजनों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस जीप का शीशा भी टूट गया।
हालांकि पुलिस रात में ही वारंटी को पकड़ कर थाने ले गई। मामले में वारंटी, उसकी पत्नी, भाई और भतीजे के खिलाफ पुलिस पर हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शनिवार रात करीब 11 बजे फतेहपुर पुलिस गांव गदरहेडी निवासी वारंटी सुरेंद्र को पकड़ने के लिए गई थी। पुलिस ने उसे दबोच कर गाड़ी में बैठा लिया। पुलिस के अनुसार इसी दौरान उसके परिजनों ने टीम पर हमला बोल दिया।
इससे पुलिस की गाड़ी का शीशा भी टूट गया। हालांकि पुलिसकर्मियों के लाठियां फटकारने के बाद हमलावर भाग खड़े हुए। इसके बाद पुलिस ने वारंटी को थाने लाकर बंद कर दिया।
विज्ञापन
मामले में वारंटी सुरेंद्र, उसकी पत्नी रुकमेश, भाई नरेंद्र व भतीजे मोहित के खिलाफ पुलिस पर हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। दूसरी तरफ सुरेंद्र के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पुलिस से सुरेंद्र को पकड़ने की वजह पूछी थी।
इतनी ही बात पर पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार कर डाला। गांव के विरोधियों से मिल कर पुलिस ने उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कर ली। उनके द्वारा कोई पथराव या हमला नहीं किया गया है। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि वे अवकाश पर थे। लौटने पर मामले की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।